[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजपूत समाज का धरना प्रदर्शन आज:रैली के रूप में पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट, मांगों को लेकर सौपेंगे ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

राजपूत समाज का धरना प्रदर्शन आज:रैली के रूप में पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट, मांगों को लेकर सौपेंगे ज्ञापन

राजपूत समाज का धरना प्रदर्शन आज:रैली के रूप में पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट, मांगों को लेकर सौपेंगे ज्ञापन

पाली : पाली जिले के ढालोप गांव में 16 जुलाई को जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से की कार्रवाई के विरोध में राजपूत समाज संघर्ष समिति के तत्वावधान में राजपूत समाज के लोग आज कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। बुधवार सुबह 11 बजे वीर दुर्गादास छात्रावास में एकत्रित होंगे। जहां आमसभा के बाद सभी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे।

रैली इंद्रा कॉलोनी वीर दुर्गादास छात्रावास से रवाना होगी। जो नहर पुलिया, सूरजपोल चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी। जहां अपनी मांगों को लेकर संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस रैली में मारवाड़ राजपूत सभा जोधपुर के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा, स्वर्गीय सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत, श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतापसिंह कालवी, जवाई किसान संघर्स समिति के अध्यक्ष जयेंद्रसिंह गलथनी, जोधपुर में जेएनवीयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्रसिंह राणावत समेत कई नेता शामिल होंगे। एसपी चूनाराम जाट ने राजपूत संघर्ष समिति पदाधिकारियों से बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की। रैली को लेकर कलेक्ट्रेट और सभा स्थल पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22