नीमकाथाना के भूदोली में आयोजित हुआ मेला:महिला पहलवानों ने कुश्ती में दिखाया दमखम, उदय सिंह महाराज के मंदिर में श्रद्धालुओं ने लगाई धोक
नीमकाथाना के भूदोली में आयोजित हुआ मेला:महिला पहलवानों ने कुश्ती में दिखाया दमखम, उदय सिंह महाराज के मंदिर में श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

नीमकाथाना : नीमकाथाना के निकटवर्ती गांव भूदोली में सोमवार को उदय सिंह महाराज का विशाल मेले का भरा। जिसमें महिलाओं ने कुश्ती में दमखम दिखाया। हजारों श्रद्धालुओं ने उदय सिंह महाराज के मंदिर में धोक लगाकर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। मेले में कुश्ती दंगल और महिला कुश्ती आयोजित हुई। जिसमें दूर दराज से आए पहलवानों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कमेटी के अध्यक्ष उम्मेद सिं मंह तंवर ने बताया किदिर प्रांगण में हजारों की संख्या में भक्तों ने महाराज को धोक लगाकर मन्नत मांगी। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के रघुवीर सिंह भूदोली रहे। मेले में अंतिम कुश्ती 11 हजार रुपए की हुई। वहीं बराबर रहे पहलवानों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शनिवार को मंदिर में सुबह 8 बजे से रामायण के पाठ किए गए। रविवार की रात्रि को जागरण का आयोजन किया गया। सोमवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें बाहर से आये हुए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
यह रहे मौजूद
इस दौरान सरपंच दिनेश कुमार जांगिड़, प्रधानाचार्य रोहिताश मीणा, कुरबड़ा सरपंच लक्ष्मण सिंह, भगोट सरपंच जयसिंह, अमर सिंह, रघुवीर सिंह, पूर्व सरपंच सुरेश शर्मा, डॉ जीएस तंवर, श्रवन सिंह, रविंद्र सिंह, राजपाल सिंह, महेंद्र कुमार मिश्रा, मोंटू मिश्रा, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह, रतन मिश्रा, गिरवर सिंह सहित कई ग्रामीणों ने मेले की व्यवस्थाएं संभाली।