[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सडक़ों के विकास हेतु 29.8 करोड़ की स्वीकृतियां मिलने पर बबलू चौधरी का जताया आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सडक़ों के विकास हेतु 29.8 करोड़ की स्वीकृतियां मिलने पर बबलू चौधरी का जताया आभार

सडक़ों के विकास हेतु 29.8 करोड़ की स्वीकृतियां मिलने पर बबलू चौधरी का जताया आभार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : हाल ही में सडक़ों के विकास हेतु 29.8 करोड़ की स्वीकृतियां करवाने पर रविवार को भाजपा नेता बबलू चौधरी (निषित कुमार) का आभार जताया गया। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता बबलू चौधरी के प्रयासों से हाल ही में सडक़ों के विकास के लिए 29.8 करोड़ की स्वीकृतियां मिली थी जिसको लेकर विभिन्न गांवों के सरपंचों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आभार जताया है। जिसमें जाखड़ों का बास से दोरासर ढाई किमी सडक़ विकास की स्वीकृति मिलने पर दोरासर सरपंच दलीप मीणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बबलू चौधरी को उनके आवास पर ग्रामीणों के साथ आभार जताया। जिसमें बबलू चौधरी का माल्यार्पण कर, गुलदस्ता भेंट कर व मिठाई खिलाकर आभार जताया गया।

इस मौके पर इनके साथ ही आबूसर, उदावास, देरवाला, भड़ौंदा कला (वृंदावन ) भुकाना, पातूसरी, प्रतापपुरा, लोदीपुरा, बीबासर, देवीपुरा, नयासर, केहरपुरा, दोरासर, लालपुर के सरपंचों के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने भी सडक़ों के विकास की स्वीकृतियां मिलने पर भाजपा नेता बबलू चौधरी का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet