[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गायत्री शक्तिपीठ में अनेक कार्यक्रम हुये आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गायत्री शक्तिपीठ में अनेक कार्यक्रम हुये आयोजित

गायत्री शक्तिपीठ में अनेक कार्यक्रम हुये आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : विश्व हिंदू परिषद की ओर से गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को आयोजित साप्ताहिक सत्संग में भजन-कीर्तन के साथ देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए गए। प्रणवोच्चार, एकात्मकता मंत्र व विजय महामंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा, श्रीराम स्तुति, रामधुन का जाप करके विश्व शांति व प्राणीमात्र के कल्याण की कामना की गई। सुभाष सिंह कछावा ने भजन सुनाया। पवनसिंह कछावा ने देशभक्ति गीत सुनाया। कृष्ण कुमार दायमा ने गायत्री महामंत्र की महत्ता बताते हुए आध्यात्मिक चर्चा की। प्रखंड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने बोध कथा सुनाई। प्रखंड सहमंत्री मदनलाल सैनी ने सामाजिक जागरण के बारे में बताते हुए मोबाइल का अत्यधिक उपयोग व नशा आदि सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का आव्हान किया। अंत में प्रखंड सहमंत्री अनिल बिरोलिया ने शांति मंत्र और जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया, सह मंत्री अनिल बिरोलिया, सहमंत्री मदनलाल सैनी, सुभाष सिंह कछावा, पवनसिंह कछावा, कृष्ण कुमार दायमा, रवि धूत, ललित शर्मा, रवि जांगिड़, रामू शर्मा, टीएम त्रिपाठी, शंकरलाल गुर्जर व कैलाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet