[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल बस ने सांड को मारी टक्कर:गौरक्षा दल और ग्रामीणों ने 3 घंटे तक किया प्रदर्शन, बस चालक पर कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

स्कूल बस ने सांड को मारी टक्कर:गौरक्षा दल और ग्रामीणों ने 3 घंटे तक किया प्रदर्शन, बस चालक पर कार्रवाई की मांग

स्कूल बस ने सांड को मारी टक्कर:गौरक्षा दल और ग्रामीणों ने 3 घंटे तक किया प्रदर्शन, बस चालक पर कार्रवाई की मांग

नीमकाथाना : नीमकाथाना सदर थाना अंर्तगत मंढोली गौशाला के स्कूल बस ने सांड को टक्कर मार दी। हादसे में सांड की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर 3 घंटे तक प्रदर्शन किया। घटना शनिवार की है

गौ रक्षा दल के हवासिंह ने बताया कि मंडोली गौशाला के सामने सड़क पर वरदा ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन की बच्चों से भरी बस ने सांड को टक्कर मार दी। सांड सड़क पर आधे घंटे तक तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई।। मौके पर पहुंचे गौ रक्षक दल मांकड़ी और मंढोली के ग्रामीणों ने संस्था के डायरेक्टर को रीति रिवाजों के साथ सांड को दफनाने और गौशाला में एक चारे की पिकअप की मांग की।

नीमकाथाना सदर थाना अंर्तगत मंढोली गौशाला के स्कूल बस ने सांड को टक्कर मार दी। हादसे में सांड की मौके पर ही मौत हो गई।
नीमकाथाना सदर थाना अंर्तगत मंढोली गौशाला के स्कूल बस ने सांड को टक्कर मार दी। हादसे में सांड की मौके पर ही मौत हो गई।

हवा सिंह ने बताया कि डायरेक्टर ने गौ रक्षा दल के लोगों से अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की। लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

स्टेट हाईवे (खेतड़ी-नीमकाथाना) पर चले धरने को पुलिस प्रशासन ने समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। जिसके बाद गौशाला के पदाधिकारी और गौ रक्षकों ने सांड का पोस्टमॉर्टम करवा कर हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार दफनाया गया। वहीं गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बस चालक पर मामला दर्ज करवाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89