[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी का टैंकर भरते समय लगा करंट, युवक की मौत:खेत में बिजली लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पानी का टैंकर भरते समय लगा करंट, युवक की मौत:खेत में बिजली लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा

पानी का टैंकर भरते समय लगा करंट, युवक की मौत:खेत में बिजली लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा

चिड़ावा : चिड़ावा क्षेत्र के गिडानिया गांव में शुक्रवार शाम को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गिडानिया निवासी कृष्ण कुमार खेत में पानी का टैंकर भर रहा था, तभी पास से गुजर रही बिजली लाइन से करंट लग गया। परिजनों ने कृष्ण कुमार को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कृष्ण कुमार गांव में टैंकर से पानी सप्लाई का कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि कृष्ण कुमार शाम करीब चार बजे खेत में पानी का टैंकर भरने के लिए गया था। लगभग छह बजे गांव का एक अन्य व्यक्ति टैंकर डलवाने के लिए कृष्ण के घर आया, लेकिन जब परिवारजन खेत में पहुंचे, तो कृष्ण अचेत हालत में मिला। शव को शनिवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।

कृष्ण कुमार का बड़ा बेटा पुष्पेंद्र सेकंड ईयर में प्राइवेट पढ़ाई कर रहा है और साथ में आईटीआई भी कर रहा है। बेटी सलोनी बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा है। पिता महेंद्र सिंह बुगलिया रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं, माता सतकोर देवी घर पर रहती हैं और पत्नी अनीता देवी घरेलू कामकाज करती हैं। कृष्ण कुमार का एक बड़ी बहन सीकर के एक गांव में गवर्नमेंट हॉस्पिटल में नर्स के पद पर कार्यरत है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62