[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटे की मौत के बाद शव को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद, फिर कोर्ट ने दिया यह आदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

बेटे की मौत के बाद शव को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद, फिर कोर्ट ने दिया यह आदेश

सूरजगढ़ कस्बे में एक 12 साल के बेटे के शव को लेने के लिए पति-पत्नी आमने सामने हो गए। मामले में बेटे का शव लेने के लिए पिता एडीजे कोर्ट चिड़ावा पहुंचा।

सूरजगढ़ : 12 साल के बेटे की मौत के बाद शव के लिए माता-पिता कोर्ट में पहुंच गए। शव को पिता अपने तो मां अपने साथ ले जाना चाहती थी। चिड़ावा एडीजे कोर्ट में डेढ़ घंटे चली सुनवाई के बाद बॉडी पिता को सौंप दी गई। मामला झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार चूरू जिले के राजगढ़ के किरतान गांव निवासी अशोक शर्मा की शादी झुंझुनूं के गाडराटा निवासी रेखा शर्मा से हुई थी। अशोक ट्रांसपोर्ट व्यापारी तो रेखा प्राइवेट स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। शादी के बाद दोनों को दो बेटे हुए। मनमुटाव के चलते 8 साल पहले अशोक और रेखा अलग-अलग रहने लगे। रेखा दोनों बेटों को लेकर पीहर में रहने लगी।

साल 2017 में अशोक अपने दोनों बेटों को जबरन लेने रेखा के पीहर पहुंच गया था। इससे विवाद बढ़ गया था। अशोक ने 2017 में ही दोनों बेटों की कस्टडी के लिए कोर्ट का रुख किया। कस्टडी को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 11 दिन पहले छोटा बेटा हर्षित (12) अचानक बीमार हो गया। रेखा ने सूरजगढ़ में इलाज कराया। हालत गंभीर होने पर हर्षित को जयपुर रेफर कर दिया गया।

जयपुर में 5 दिन इलाज चलने के बाद बुधवार सुबह जेके लोन अस्पताल में हर्षित की मौत हो गई। मां शव को लेकर सूरजगढ़ पहुंची तो पिता भी वहां आ गया। उसने अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने की इच्छा जताई। पत्नी और ससुराल वालों ने शव सौंपने से इनकार कर दिया। ऐसे में पति-पत्नी में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने शव को सूरजगढ़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

अशोक शर्मा गुरुवार को कोर्ट जा पहुंचा। चिड़ावा एडीजे कोर्ट में एडवोकेट लोकेश शर्मा की ओर से लगाई गई एप्लिकेशन पर जज ने महज डेढ़ घंटे में फैसला अशोक के हक में दे दिया। जज ने कहा- अशोक बच्चे का जैविक पिता है और उसके हिंदू रीति-रिवाज से अपने बच्चे का अंतिम संस्कार करने का हक है। पुलिस को आदेश दिया कि बच्चे का शव पिता को सौंप दिया जाए। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर पिता को सौंप दिया।

शुक्रवार को पिता शव को लेकर अपने गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार कर दिया। इसमें मां शामिल नहीं हुई। वहीं अंतिम संस्कार में बच्चे के ननिहाल पक्ष से भी कोई शामिल नहीं हुआ।

ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया
अशोक शर्मा ने बेटे की मौत का जिम्मेदार पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया है। उसने पत्नी रेखा और ससुराल वालों के खिलाफ सूरजगढ़ थाने में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कराया है। थाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया- मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना है….

अशोक शर्मा ने अपनी पत्नी और अन्य के खिलाफ थाने में अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए मामला दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर शव का पोस्टमार्टम कराकर पिता अशोक को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। ~ सांवरमल, सहायक थानाधिकारी, सूरजगढ़

Related Articles