[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Bharat Jodo Yatra: आज की भारत जोड़ो यात्रा ‘नारी शक्ति’ के नाम, राहुल के साथ प्रियंका ने भी मिलाया कदम से कदम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

Bharat Jodo Yatra: आज की भारत जोड़ो यात्रा ‘नारी शक्ति’ के नाम, राहुल के साथ प्रियंका ने भी मिलाया कदम से कदम

भारत जोड़ो यात्रा में आज राहुल गांधी के साथ सिर्फ महिलाएं दिखेंगी। कांग्रेस नेताओं की ओर से भारी संख्या में महिलाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। आज भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर में प्रवेश कर जाएगी।

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में बूंदी से शुरू हुई। आज की यात्रा खास है क्योंकि 12 दिसंबर की भारत जोड़ो यात्रा महिला शक्ति के नाम है। भारत जोड़ो यात्रा में आज राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं चल रही हैं। आज की यात्रा को ‘महिला शक्ति पदयात्रा’ का नाम दिया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा बूंदी के तेजाजी महाराज मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटी मिराया के साथ चल रही हैं। इसके अलावा राजस्थान की महिला मंत्री और विधायक भी आज राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी चल रही हैं। हालांकि, भीड़ बढ़ने के बाद यात्रा में पुरुष और महिलाएं दोनों ही हैं।

कांग्रेस की ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी कि ‘आज #BharatJodoYatra के लिए बेहद पवित्र दिन है, क्योंकि आज इस सफर की शुरूआत एक ऐसे महानायक और भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार कहे जाने वाले सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के पवित्र स्थल से प्रारंभ होकर भगत सिंह सर्किल कुश्ताला तक जाने वाली है।’

‘महिला शक्ति पदयात्रा’ को लेकर हर जिले के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। बारां जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया और उर्मिला जैन भाया को महिलाओं को जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों ने बारां से पांच हजार से ज्यादा महिलाओं के शामिल होने का दावा किया है। भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर में प्रवेश कर जाएगी।

लग रहे पायलट के नारे
राहुल गांधी की यात्रा अब सचिन पायलट के समर्थकों की ज्यादा संख्या वाले इलाके में है।ऐसे में यात्रा में पायलट समर्थकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। यात्रा के दौरान पायलट समर्थक सचिन पायलट का कटआउट लेकर चल रहे हैं। वहीं भारत जोड़ो यात्रा में सचिन पायलट के नाम की नारेबाजी भी हो रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77