[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजमेर : ‘सोने का अंडा’ देने वाली पेटी : बॉक्स से रोज 10 हजार रुपये निकलने का तांत्रिकों ने दिया झांसा, 41 लाख ठगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

अजमेर : ‘सोने का अंडा’ देने वाली पेटी : बॉक्स से रोज 10 हजार रुपये निकलने का तांत्रिकों ने दिया झांसा, 41 लाख ठगे

अभी तक आपने सोने का अंडा देने वाली मुर्गी की कहानी सुनी होगी लेकिन अजमेर में एक शिक्षक को लकड़ी की पेटी देकर तांत्रिक ने ठग लिया। तांत्रिकों ने कहा कि पेटी से हर रोज 10 हजार रुपये निकलेंगे। पैसे के लालच में शिक्षक तांत्रिक की जाल में फंसता चला गया।

अजमेर : अजमेर में दो तांत्रिकों ने जादू टोना का झांसा देकर एक सरकारी शिक्षक से लाखों रुपये लूट लिए। शिक्षक ने 41 लाख 45 हजार रुपये की ठगी की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस दोनों आरोपी तांत्रिक की तलाश में जुट गई है।

अजमेर रोड केकड़ी निवासी तृतीय श्रेणी के अध्यापक अशोक पुत्र रामप्रसाद मीणा ने न्यायालय के जरिए केकड़ी सिटी थाने में केस दर्ज करवाया है। शिक्षक ने बताया कि वह धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह मार्च 2019 में देवगांव गेट बाहर स्थित दीदारनाथ आश्रम में माता काली के मंदिर में जाया करता था। वहीं उसकी मुलाकात सब्जी मंडी केकड़ी निवासी जयप्रकाश शर्मा उर्फ सिद्धांत अघोरी से मुलाकात हुई। जिसने अपने आप को सिद्ध तांत्रिक बताया और उसे विश्वास में ले लिया।

छह दिन तक पेटी से निकले रुपये
सरकारी स्कूल टीचर का आरोप है कि 14 जनवरी 2020 को आरोपी जयप्रकाश ने उसे अमीर बनाने का विश्वास दिलाया। उसने कहा कि शाहपुर जिला महाराष्ट्र निवासी शिवनाथ बहुत बड़ा तांत्रिक है और वह  तुम्हें एक लकड़ी की पेटी देगा। जिसमें से हर रोज 10 हजार रुपये निकलेंगे, जो तीन साल तक की अवधि तक प्रतिदिन निकलते रहेंगे। शिक्षक अशोक मीणा तांत्रिक जयप्रकाश के झांसे में आ गया। उसने तीन लाख रुपये तांत्रिक के खाते में डाल दिए। उसके बाद शिक्षक महाराष्ट्र गया, जहां तांत्रिक ने उसे लकड़ी की पेटी दी। शिक्षक का कहना है कि छह दिन तक पेटी से 10 हजार रुपये निकले लेकिन बाद में पैसे निकलने बंद हो गए।

पैसे निकलने बंद हुए तो कोरोना का दिया बहाना
शिक्षक ने इसकी जानकारी तांत्रिक जयप्रकाश को दी। जिस पर उसने कहा कि वो तांत्रिक शिवनाथ से बात करेंगे। दोनों तांत्रिकों ने शिक्षक को पेटी लेकर वापस बुलाया। तांत्रिक शिवनाथ ने कहा कि अभी कोरोना के कारण मंदिर-मस्जिद सब बंद है। मस्जिद खुलने के बाद पीर बाबा के स्थान पर ले जाकर पेटी को दुरूस्त कर दूंगा। ऐसा कहकर शिवनाथ ने पेटी अपने पास रख ली।

दोबारा सोना देने का दिया झांसा
कुछ दिनों बाद ही तांत्रिक जयप्रकाश ने कहा कि जमीन में गड़ा धन मिला है। जिसे शुद्ध करने के लिए जड़ी-बुटी लाने के लिए तांत्रिक शिवनाथ को एक लाख रुपये की जरूरत है। अगर तुम दोंगे तो तुम्हे सोने का 5 प्रतिशत दे देंगे। जिसके झांसे में आकर सरकारी टीचर अशोक ने तांत्रिक शिवनाथ के खाते में एक लाख रुपये भिजवा दिए। आरोपी जयप्रकाश ने उसे पूरा भरोसा दिलाने के लिए देवगांव गेट स्थित आश्रम के एक कमरे में भेजता, वहां से बिखरे पैसे लाने को कहता। इस प्रकार जादू टोने के झांसे में पीड़ित अशोक मीणा आ गया। जमीन में गड़े धन निकालने के नाम पर और लकड़ी की पेटी वापस लाने के नाम पर तांत्रिक ने 14 लाख 95 हजार 255 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। इसके बाद 6 लाख 50 हजार रुपये नगद ले लिए। वहीं पूजा-अर्चना के नाम पर दो साल में 20 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77