[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कबड्डी के खेल से निराधनू ने बनाई अलग पहचान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कबड्डी के खेल से निराधनू ने बनाई अलग पहचान

कबड्डी के खेल से निराधनू ने बनाई अलग पहचान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के युवाओं में देश सेवा करने के साथ ही पारम्परिक खेलों में भी विशेष रुचि रहीं हैं। बात करें निराधनू गांव के युवाओं की जिनकी कब्बड्डी खेल भावनाओ को लेकर एक अनोखा जुनून देखने को मिला है। यहाँ हर वर्ष सद्भावना के प्रतीक बाबा रामदेव जयंती पर बाबा रामदेव खेल मैदान में कब्बडी दंगल का आयोजन किया जाता है, जो पूरे शेखावाटी क्षेत्र में प्रथम स्थान का खेल आयोजन होता है। एक समय था, जब गाँव मे कोई कब्बडी को जानता तक नही था और आज गाँव में पूरे देशभर से खिलाड़ी खेलने के लिए आते है। गाँव के युवा आपसी सहयोग से। कब्बडी मैट पर इस खेल का आयोजन करवाते है। जो कि एक आल इंडिया ओपन टूर्नामेंट होता है। जिसमे हर बार नेशनल स्तर के खिलाड़ी खेलने के लिए आते है। खेल कमेटी द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त टीम को पुरस्कृत किया जाता है, साथ ही बेस्ट खिलाड़ी, अनुशासित खिलाड़ी व चतुर्थ से लेकर आठवा स्थान प्राप्त टीम को भी पुरस्कृत किया जाता है। यहां पूरे खेल आयोजन का ऑनलाइन प्रसारण किया जाता है एवं युवाओ के आपसी सहयोग से विजेता टीम को इक्कावन हज़ार रुपये एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाता है।

युवा टीम के सदस्य इस्पाक अली, दिनेश चरण, मनोज सैन व रफीक खान आदि का कहना है कि खेल टीम भावना व अनुशासन सिखाते है खेलो से चुनोतियाँ से लड़ने की ताकत मिलती है, एवं हर वर्ष होने वाले इस आयोजन से गाँव निराधनू मे भाईचारे की भावना झलकती है। एक तरफ देश मे धर्म को लेकर दंगे करने वाले व नफरत फैलाने वाले प्रत्येक जन निराधनू के इन युवाओं की टीम से सिख लेनी चाहिए, कि कैसे एक युवाओ की टीम में सभी धर्म के लोग बिना किसी भेदभाव के साथ मिलकर काम करते है। साथ ही आगामी रामदेव जयंती पर 13 सितम्बर को खेल आयोजन होगा जिसकी तैयारी शुरु कर दी गई है ।

अब तैयार हो रही है टीम
पिछले एक दशक से इस आयोजन का इतना प्रभाव पड़ा है कि शिक्षा के साथ साथ खेल का महत्व भी ग्रामीण परिवेश के लोग जानने लगे है। यहां गाँव मे हर घर मे अपने बच्चे को स्पोर्ट्स की ओर ले जाना चाहता है । गाँव के युवाओ व बच्चो का क्रेज अब कबड्डी की और बढ़ रहा है। युवाओ ने कब्बडी की एक फ़ौज तैयार करके गाँव की पहचान को ओर मजबूत कर दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin