[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीजेपी प्रदेश प्रभारी की टिप्पणी का सचिन पायलट ने यूं दिया जवाब, जानें क्या कहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीजेपी प्रदेश प्रभारी की टिप्पणी का सचिन पायलट ने यूं दिया जवाब, जानें क्या कहा

सचिन पायलट ने भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा की गई टिप्पणी पर बुधवार को जयपुर ग्रामीण में आयोजित एक सभा में प्रतिक्रिया दी है।

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में इन दिनों बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल केंद्र में हैं। हाल के दिनों में उनके द्वारा अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। बीते दिन उनके काफिले पर स्याही फेंकी व काले झंडे भी दिखाए।

यूं दिया सचिन पायलट ने जवाब

सचिन पायलट ने भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा की गई टिप्पणी पर बुधवार को जयपुर ग्रामीण में आयोजित एक सभा में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- मैंने अपनी राजनीति संयम और मर्यादा से किया है। विरोधियों को सम्मान करना, अपने प्रतिद्वंदियों को इज्जत देना, संयम और मर्यादा के सीमा को नहीं लांघना ये हमारी राजनीति का परिचय है। सचिन पायलट ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी का बिना नाम लिए कहा कि वाणी में विऩम्रता रखनी चाहिए। लोगों का सम्मानपूर्वक संबोधन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां तक राजनीति की बात है आगामी उपचुनाव में स्पष्ट हो जाएगा कौन कितने पानी में है।

वो बयान, जिस पर शुरू हुआ बीजेपी प्रदेश प्रभारी का विरोध

दरअसल पिछले दिनों राधामोहन अग्रवाल ने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत व सचिन पायलट को लेकर तीखी टिप्पणी की और कहा- सचिन पायलट कौन सी चुनौती है यहां, कभी रहा होगा उनका जमाना। इस समय शासन में बीजेपी सरकार है। अशोक गहलोत को लेकर बीजेपी प्रभारी ने तीखी टिप्पणी की थी।

कांग्रेस ने की बीजेपी प्रदेश प्रभारी के बयान की निंदा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व टीकाराम जूली ने उनके इस बयान की निंदा की। डोटासरा ने कहा- बीजेपी की इस लंका में हनुमान की तरह आग लगाने आए हैं नए प्रदेश प्रभारी और हम तो चाहते हैं कि प्रभारी जी राजस्थान आते रहें। वहीं टीकाराम जूली ने कहा- भाजपा के नेताओं की भाषा हमेशा से अमर्यादित रही है। राजस्थान के नए प्रभारी जिस प्रकार की भाषा शैली का उपयोग कर रहे हैं, जितनी निंदा की जाए उतना कम है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin