सुप्रीम फाउंडेशन ने भेंट की नोटबुक
सुप्रीम फाउंडेशन ने भेंट की नोटबुक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : बख्तावरपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक अध्यनरत सभी विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि झुंझुनूं जिले के संस्कृत शिक्षा के 46 विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक अध्यनरत सभी विद्यार्थियों को सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ द्वारा 7456 हिंदी अंग्रेजी गणित विषय की नोटबुक वितरित की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने सुप्रीम फाउंडेशन के ट्रस्टी एंव भामाशाह बजरंग लाल तापड़िया, महावीर प्रसाद तापड़िया मुख्य समन्वयक श्याम बाबू शर्मा झुंझुनूं जिला कोर्डिनेटर बलबीर शर्मा को धन्यवाद एंव आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह शेखावत ने किया। इस अवसर पर सजना निर्मला वंदना स्वयंसेवक पिंकी शर्मा आनंद शर्मा अभिभावकगण सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037936


