महिला को नशे की गोली खिलाकर किया था रेप:अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार कर रहा था रेप, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा
महिला को नशे की गोली खिलाकर किया था रेप:अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार कर रहा था रेप, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा
सीकर : मिठाई में नशे की गोली खिलाकर महिला से रेप कर उसके फोटो व वीडियो वायरल करने के आरोपी को सीकर की महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार था।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जुलाई को पुलिस को दी रिपोर्ट में महिला ने बताया था कि आरोपी महेंद्र ने उसे मिठाई में नशीली गोली खिलाकर उसके साथ रेप किया था और अपने मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए थे। जिसके बाद फोटो-वीडियो एडिट कर वायरल भी कर दिए थे। आरोपी महिला को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ बार-बार रेप करता रहा। घटना के बाद महिला ने धोद थाने में मामला दर्ज कराया।
जिसके बाद महिला थाना की पुलिस ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर आज लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार (24) निवासी पेवा, धोद (सीकर) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035455


