[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने ली अधिकारियों की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने ली अधिकारियों की बैठक

किसानों के हित के लिए विभागीय योजनाओं की समीक्षा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने सर्किट हाउस में कृषि,उद्यान,पशुपालन, केवीके व कृषि विपणन आदि विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों के हित में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की एवं विभागीय अधिकारियों व कृषकों से विभिन्न योजनाओं के प्रभावी कियान्वयन संचालन के लिये सुझाव प्राप्त किए। किसानों को विभागीय योजनाओं का समय पर अधिक से अधिक कृषकों को लाभानिवत करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक केवीके अध्यक्ष दयानन्द, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. सुरेश कुमार, उपनिदेशक कृषि एसीटी आबूसर डॉ. विजयपाल कस्वां, उपनिदेशक उद्यान उत्तम सिंह सिलायच, सहायक निदेशक उद्यान शीशराम जाखड़, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. रोहिताश कुमार, सहायक निदेशक कृषि चिड़ावा डॉ. रणवीर सिंह पूनियां, सहायक निदेशक सुमन मांजू, सहायक निदेशक कृषि विस्तार सविता, कृषि अधिकारी प्रवीण कुमार, कृषि अनुसंधान अधिकारी सुलोचना, कृषि उपज मंडी प्यारेलाल, आदि ने भाग लिया। समीक्षा बैठक के बाद में किसान आयोग राजस्थान सरकार जयपुर के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने कृषि विज्ञान केन्द्र आवूसर आबूसर का भ्रमण किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77