सीकर से 2 लड़कियां लापता, गुमशुदगी दर्ज:दोनों घर से बिना बताए निकली, रिश्तेदारों और दोस्तों के भी नहीं मिली
सीकर से 2 लड़कियां लापता, गुमशुदगी दर्ज:दोनों घर से बिना बताए निकली, रिश्तेदारों और दोस्तों के भी नहीं मिली
सीकर : सीकर जिले से दो युवतियों के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। 18 की नाबालिग फतेहपुर क्षेत्र के बठोद से लापता हो गई तो वहीं रींगस इलाके से 20 साल की युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई।
बाठोद पुलिस को दी रिपोर्ट में लड़की के परिजन ने बताया कि उसकी 18 साल की नाबालिग भतीजी घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसका अभी तक कहीं कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने लड़की की काफी जगह तलाश कर ली और अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के यहां भी पता कर लिया लेकिन लड़की अभी भी लापता है।
वहीं दूसरा मामला सदर फतेहपुर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। जहां से 20 साल की युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई। लड़की के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी लड़की परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई। उन्होंने लड़की की काफी जगह तलाश की लेकिन लड़की का कहीं कुछ पता नहीं चला।
फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लड़कियों की तलाश में जुट गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050475

