[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पद एवं ज्ञान का अहंकार छोड़ विद्यालय में आनंद का माहौल बनाएं शिक्षक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पद एवं ज्ञान का अहंकार छोड़ विद्यालय में आनंद का माहौल बनाएं शिक्षक

पद एवं ज्ञान का अहंकार छोड़ विद्यालय में आनंद का माहौल बनाएं शिक्षक

चूरू : चूरू मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से ज्ञान ज्योति आईटीआई महाविद्यालय में आयोजित पीईईओ/यूसीईईओ के क्षमता संवद्र्धन एवं अध्यापकों के तीन दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान सीडीईओ जगवीर सिंह यादव ने सभी से पद व ज्ञान का अहंकार छोड़ विद्यालयों में आनन्ददायक वातावरण बनाने पर जोर दिया और शिविर में सीखे गये ज्ञान का अधिकाधिक उपयोग कर उसे जीवन शैली में ढालने की बात कही । अध्यक्षता करते हुए सीबीईओ ओमदत्त सहारण ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शैक्षिक वातावरण निर्माण व कुशल प्रबन्धन की जानकारी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि पूर्व संंयुक्त निदेशक महावीर सिंह पूनियां ने शिक्षा को मानव जीवन की सर्वोपरि सेवा बताते हुए जन कल्याण की भावना अपनाने पर जोर दिया।  मंचासीन वक्ताओं महेश सोनी, सत्यनारायण सैनी ने विद्यालय के वातावरण में संस्था प्रधानों की अहम भूमिका बताते हुए अपने आप को कार्यकुशल व समन्वयवादी बनने के साथ-साथ स्वयं को अनुशासित एवं अनुकरणीय व्यवहारशील बनने की बात कही। शिविर प्रभारी खालिद अली तुगलक ने प्राथमिक शिक्षा को शैक्षिक ढांचे की आधारशिला बताते हुए आनन्ददायी व समझ आधारित बनाने की जरूरत बताया एवं शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि एफएलएन में कक्षा 1 से 5 तक पढाने वाले कुल 462 संभागियों एवं क्षमता संवद्र्धन में कुल 43 पीईईओ/यूसीईईओ को सन्दर्भ व्यक्ति प्रमेन्द्र शर्मा, हरिप्रसाद टाक, आरिफ खान, रणवीर मुनडिया, ब्रह्मप्रकाश सारण, बेगराज कस्वां, तूबा तरब, मनमोहन सैनी, सुशीला देवी एवं समीर खान जोईया द्वारा विभिन्न विषयों सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। उपस्थित संभागियों ने अनुभव शेयर करते हुए गतिविधियों के सफल संचालन एवं उपलब्ध कराये गये संसाधन व सुविधाओं के लिये समग्र शिक्षा के अधिकारियों को साधुवाद ज्ञापित किया।

शिविर व्यवस्थापक उप प्राचार्य मो. आरिफ खान ने शिविर में व्यवस्था में सहयोग बनाये रखने पर सभी को साधुवाद दिया।  कार्यक्रम में आरपी श्याम सुन्दर पूनियां,  महेन्द्र कुमार सेवलिया, सुमित्रा कुमारी, सम्पत कंवर, लक्ष्मी शर्मा, सरोजकुमारी, प्रभुदयाल सैनी, अब्दुल मन्नान ने सहयोग प्रदान किया । संचालन हरिप्रसाद टाक व बेगराज कस्वां द्वारा किया गया। इस दौरान  मुख्य अतिथि सीडीईओ जगवीर सिंह यादव को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत होने पर शॉल ओढाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान केआरपी प्रमेन्द्र शर्मा व हरिप्रसाद टाक, पीईईओ सत्यनारायण सैनी, सज्जन सिंह सैनी,  महेश कुमार सोनी, सुनीता दादरवाल, मान सिंह शेखावत, मो. सलीम, रमेश गढवाल, भंवरलाल गुर्जर व मो. आरिफ ने शॉल ओढाकर व माल्यार्पण कर सीडीईओ का अभिनन्दन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin