[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू-चिड़ावा : पूनियां ने पेश की दोस्ती की मिसाल : विद्यार्थी जीवन के सखा के परिवार की शादी को नहीं भूले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनू-चिड़ावा : पूनियां ने पेश की दोस्ती की मिसाल : विद्यार्थी जीवन के सखा के परिवार की शादी को नहीं भूले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनियां

पूनियां ने पेश की दोस्ती की मिसाल : विद्यार्थी जीवन के सखा के परिवार की शादी को नहीं भूले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनियां अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद पहुंचे एक शादी में, विद्यार्थी जीवन के साथी है ​सूरत प्रवासी विश्वनाथ पचेरिया, तीन दशक से है दोनों केबीच गहरी दोस्ती

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनू-चिड़ावा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां अपने साथियों को कभी नहीं भूलते। यह साबित किया उन्होंने झुंझुनूं के चिड़ावा में। दरअसल डॉ. पूनियां दो दिन की जन आक्रोश यात्रा के तहत झुंझुनूं के दौरे पर थे। इसी दरमियान उन्हें मालूम चला कि उनके विद्यार्थी जीवन के साथी सूरजगढ़ निवासी व सूरत प्रवासी विश्वनाथ पचेरिया के परिवार में शादी है। तो वे शादी समारोह में पहुंचे। बिना कोई पूर्व के निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद शादी समारोह में पहुंचे और वर-वधु को आशीर्वाद दिया। यही नहीं इस दौरान उन्होंने विश्वनाथ पचेरिया की पोती को भी गोद में खिलाया और आशीर्वाद दिया। अचानक प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में पहुंचने पर लोगों में उनके प्रति खासा क्रेज देखा गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके साथ सेल्फी ली। इस मौके पर उनके साथ सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, सीकर भाजपा के संगठन प्रभारी दिनेश धाबाई, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, भाजपा नेता सेवाराम गुप्ता, भाजयुमो नेता महेंद्र मोदी, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल आदि भी मौजूद थे। यह शादी चिड़ावा के युवा व्यवसायी अरूण-अनिता, रामभरोसा के सुपुत्र पारस की शादी थी। जो विश्वनाथ पचेरिया के ससुराल पक्ष से आते है। आपको बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां जब एबीवीपी के प्रदेश मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाले हुए थे। तब विश्वनाथ पचेरिया उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे। करीब 32 सालों से दोनों के बीच गहरा दोस्ताना है। बीते तीन दशक में पचेरिया के हर सुख-दुख, खुशी के मौके पर पूनियां पहुंचे है। अब जन आक्रोश यात्रा जैसा कार्यक्रम चलने और तमाम व्यवस्तताओं के बावजूद भी पूनियां चिड़ावा पहुंचे।

अधिकारी भी पहुंचे शादी समारोह में
युवा व्यवसायी अरूण रामभरोसा के पुत्र पारस की शादी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी भी पहुंचे। जिनमें झुंझुनूं एडीएम जेपी गौड़, राजस्थान पुलिस में एएसपी भरतराज, एसीबी में डीएसपी शब्बीर खान, तहसीलदार गंभीर सिंह, ज्वालासहाय मीणा, महेंद्र मूंड, संजय खेदड़, लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के जिला प्रभारी राधेश्याम सुखाड़िया, तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा, कोविड रिलिफ सोसायटी से रजनीकांत ककरानिया, अग्रवाल महासभा चिड़ावा के अध्यक्ष देवानंद चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश कविया, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, कैलाशचंद्र, मनोज, निशा फतेहपुरिया आदि प्रमुख है। जिनका स्वागत संतोष रामभरोसा, अरूण रामभरोसा, अनिल रामभरोसा, अनिता रामभरोसा, रेणू रामभरोसा एवं समस्त रामभरोसा परिवार ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62