[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्रेन की टक्कर से 60 साल पुराना मंदिर गिरा:मूर्तियां खंडित हुई, आमजन ने पुनर्निर्माण की मांग की; वाहन मालिक ने सहमति दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

क्रेन की टक्कर से 60 साल पुराना मंदिर गिरा:मूर्तियां खंडित हुई, आमजन ने पुनर्निर्माण की मांग की; वाहन मालिक ने सहमति दी

क्रेन की टक्कर से 60 साल पुराना मंदिर गिरा:मूर्तियां खंडित हुई, आमजन ने पुनर्निर्माण की मांग की; वाहन मालिक ने सहमति दी

अलवर : अलवर शहर में अग्रसेन सर्किल से नमन होटल वाले मुख्य रोड के बीच में 60 साल पहले बने मंदिर को बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे क्रेन ने टक्कर मार दी। जिससे मंदिर छत सहित नीचे आ गिरा। मंदिर में शिव परिवार व हनुमानजी की मूर्ति भी खंडित हो गई। गुरुवार सुबह आमजन को पता चला तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। CCTV देखने के बाद घटना का पता चला। बाद में क्रेन के मालिक को पुलिस लेकर आई। आमजन की मांग है मंदिर पूरा दुबारा बने। क्रेन के मालिक ने मंदिर बनाने की सहमति जताई है। वाहन पुलिस के कब्जे में है। पुलिस ने इसे प्रारंभिक तौर पर एक्सीडेंट माना है।

इस तरह मंदिर की पूरी छत नीचे आ गिरी। जिसके कारण मूर्तियां भी खंडित हुई हैं। इस कारण आमजन में आक्रोश रहा।
इस तरह मंदिर की पूरी छत नीचे आ गिरी। जिसके कारण मूर्तियां भी खंडित हुई हैं। इस कारण आमजन में आक्रोश रहा।

मौके पर जुटी भीड़

एडवोकेट यशवंत गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह 5 बजे मेरे पास फोन आया कि पूरा मंदिर टूट गया। मालूम किया तो पता चला कि क्रेन की टक्कर से मंदिर गिरा है। सीसीटीवी कैमरों के अनुसार मंदिर वाहन की टक्कर से ही टूटा है। इसके बाद लोगों की भीड़ जुटती गई।

एडवोकेट गिरीश शर्मा ने बताया कि ये करीब 60 साल पुराना मंदिर हैं। जिसमें शिव परिवार व हनुमानजी की मूर्तियां हैं। रात करीब साढ़े 12 बजे मंदिर तोड़ा है। आमजन ने मंदिर के निर्माण की मांग की है। मंदिर टूटा तब किसी को पता नहीं चला। सुबह टूटा मंदिर देखा तो जनक्रोश बढ़ता गया। इसके बाद भीड़ जुट गई। हम सब चाहते हैं मंदिर दुबारा से बने। मंदिर तोड़ने वाले की जांच हो। मंदिर दुबारा नहीं बनाने तक आमजन का विरोध रहेगा।

क्रेन भी गोरक्षक दल के साथ गई थी

पुलिस ने क्रेन का पता किया। इसके बाद मालूम चला कि क्रेन को रात को गोरक्ष दल वाले लेकर गए थे। कहीं गोतस्करी का वाहन पकड़ा गया था। उसे निकालने के लिए क्रेन मंगाई थी। उसी क्रेन की टक्कर लगने से मंदिर गिर गया। इस मंदिर पर छत थी। एक कमरे की जितनी दूरी में बना हुआ था। उसमें मूर्तियां थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet