[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रो. अमेरिका सिंह की पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंटवार्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्यलखनऊ

प्रो. अमेरिका सिंह की पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंटवार्ता

आत्मनिर्भर, समृद्ध और सुरक्षित भारत की नींव है राष्ट्रीय शिक्षा नीति : प्रो. अमेरिका सिंह

लखनऊ : पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से निम्स विश्वविद्यालय के प्रो.चांसलर प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह नें शिष्टाचार भेंटवार्ता की। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल से उन्होंने वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सफल क्रियान्वयन, युवाओं की कौशल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श एवं चर्चा की । प्रो. सिंह ने कहा कि मिश्र की कार्यशैली सभी से हटकर है। लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्हें सभी का सम्मान और स्नेह मिला है। मिश्र जिस भी दायित्व पर रहे, जनकल्याण सदैव उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में रहा है। ऐसे विराट व्यक्तित्व की जीवन निश्चय ही युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी साबित होगी।उन्होंने राजस्थान में निम्स द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में शैक्षिक गुणवत्ता के संदर्भ में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सन्दर्भ में चर्चा करते हुए प्रो. सिंह ने कहा की देश में बहुत ही दूरदर्शिता के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अमली जामा पहनाया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 केवल एक नीतिगत दस्तावेज नहीं है, बल्कि भारत के शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले सभी शिक्षार्थियों, शिक्षाविदों और नागरिकों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। नई शिक्षा नीति आत्मनिर्भर, सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भारत की नींव है।और यह शिक्षा नीति हर बच्चे तक पहुँचकर उसका भविष्य संवारने का एक सशक्त माध्यम है। उच्च शिक्षा में शोध, अनुसन्धान और अकादमिक उत्कृष्टता के साथ देश के विश्विद्यालयों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin