[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में 35 मिनट देरी से शुरू हुआ समारोह:समय सवेरे साढ़े आठ बजे का था, एसडीएम देरी से पहुंची, विधायक ने जताई नाराजगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में 35 मिनट देरी से शुरू हुआ समारोह:समय सवेरे साढ़े आठ बजे का था, एसडीएम देरी से पहुंची, विधायक ने जताई नाराजगी

उदयपुरवाटी में 35 मिनट देरी से शुरू हुआ समारोह:समय सवेरे साढ़े आठ बजे का था, एसडीएम देरी से पहुंची, विधायक ने जताई नाराजगी

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह तय किए गए समय से करीब 35 मिनट देरी से शुरू हुआ। समारोह के लिए सवेरे साढ़े आठ बजे का समय तय किया गया था, लेकिन एसडीएम यहां नौ बजकर पांच मिनट पर पहुंची। इससे पहले उनका इंतजार कर रहे समारोह में मौजूद विधायक भगवानाराम सैनी नाराज होकर जाने लगे। तभी एसडीएम के पहुंचने पर ध्वजारोहण हुआ और कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक भगवानाराम सैनी थे और अध्यक्षता चेयरमैन रामनिवास सैनी ने की। मुख्य अतिथि एसडीओ मोनिका सामोर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 लोगों को सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। बारिश के दौरान भी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों ने सामूहिक रूप से मार्च पास्ट और पीटी प्रदर्शन किया। छात्र गणेश सैनी ने देश भक्ति पर जोशीला भाषण प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश सैनी ने सभी का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर तहसीलदार भीमसेन सैनी, सीबीईओ आत्माराम, बीसीएमओ डॉ. मुकेश भूपेश, पार्षद राजेंद्र मारवाल, माहिर खान, दिनेश सैनी, संदीप सोनी, सीडीपीओ मुकेश शर्मा, बीएसओ सुभाष पालीवाल, अब्दुल अजीज कच्छावा, रंजना शर्मा, प्रतिभा सैनी, साक्षी शर्मा आदि मौजूद थे।

इनका हुआ सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में व्याख्याता प्रकाश चंद्र, प्रेम देवी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सैनी, पशुधन सहायक विकास कुमार, आयुर्वेद के किशोर रैगर, विकास कुमावत, कृषि पर्यवेक्षक प्रहलाद जांगिड़, फायरमैन गोपाल सिंह शेखावत, आंगनबाड़ी सहायिका सावित्री देवी, कार्यकर्ता शर्मिला देवी, शंकरलाल शर्मा व ललित शर्मा, राज नेट इंजीनियर राहुल गोठवाल, सहायक प्रोग्रामर नदीम, सूचना सहायक दलीप ओलखा, पटवारी नरेंद्र कुमार, फीटर कजोड़ सैनी, आजाद सिंह, मदनलाल सैनी, ऑपरेटर सुरेश सैनी, सहायक कर्मचारी मुकेश कनवा, ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह, कनिष्ट लिपिक पुरुषोत्तम स्वामी, लैब सहायक आनंद सैनी, नर्सिंग ऑफिसर पूर्णमल सैनी, वरिष्ठ सहायक मुकेश योगी, शीघ्र लिपिक मनीष सोनी, सहायक कर्मचारी पवन कुमार, फोरेस्टर रघुवीर सिंह, कांस्टेबल रोहिताश्व कुमार, जेईएन श्वेता मेहर, विद्यार्थी प्रदीप कुमार, शिवानी कुमावत, पर्थ सोनी, सोनू भूपेश, सहायक लेखाधिकारी सुरेश गहन को सम्मानित किया गया।

एसडीएम बोलीं– नौ बजे का समय ध्यान में रहा

ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्रों में कार्यक्रम का समय 8.30 बजे का लिखा हुआ था। विधायक भगवानाराम सैनी, चेयरमैन रामनिवास सैनी सहित सभी जन प्रतिनिधि और अधिकारी निर्धारित समय तक समारोह स्थल पहुंच गए, लेकिन एसडीओ मोनिका सामोर व तहसीलदार भीमसेन सैनी सुबह 9 बजे तक भी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे। करीब आधे घंटे तक उनका इंतजार करने के बाद विधायक भगवानाराम सैनी ने आयोजक स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश सैनी से कहा कि वे कार्यक्रम शुरू करवा रहे हैं या हम वापस चले जाएं। इसके बाद भी कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ तो विधायक समारोह स्थल से जाने लगे। जिस पर प्रिंसीपल ने कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दे दिए।

इसके बाद 9 बजकर 5 मिनट पर ध्वजारोहण होने लगा तो एसडीएम मोनिका ग्राउंड पर पहुंच गई और कार्यक्रम में शामिल हुए। बाद में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम 9 बजे से शुरू होना था। निमंत्रण पत्रों में 8.30 बजे का समय कैसे प्रिंट हो गया इसकी जानकारी नहीं है।

कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने वालों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने वालों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77