हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलक्टर कार्यालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को तिरंगा शपथ दिलाई
हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलक्टर कार्यालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को तिरंगा शपथ दिलाई

नीमकाथाना : जिला कलक्टर शरद मेहरा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलक्टर कार्यालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को तिरंगा शपथ दिलाई। कलेक्टर ने अधिकारी- कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया तिरंगा फहराने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने की शपथ सभी कर्मचारियों को दिलाई। इस असवर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अनिल कुमार सहित कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।