[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ नगरपालिका के रिक्त हुए वार्ड संख्या 6 एवं 38 के सदस्य पद हेतु उप चुनाव 05 सितंबर को, कार्यक्रम घोषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजगढ़ नगरपालिका के रिक्त हुए वार्ड संख्या 6 एवं 38 के सदस्य पद हेतु उप चुनाव 05 सितंबर को, कार्यक्रम घोषित

राजगढ़ नगरपालिका के रिक्त हुए वार्ड संख्या 6 एवं 38 के सदस्य पद हेतु उप चुनाव 05 सितंबर को, कार्यक्रम घोषित

चूरू : राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार 31 मई, 2024 तक रिक्त हुए जिले के राजगढ़ नगरपालिका के वार्ड संख्या 6 एवं 38 के सदस्य पद हेतु उपचुनाव 05 सितंबर, 2024 को होंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) उत्तमसिंह शेखावत ने बताया कि जिले की राजगढ़ नगरपालिका के वार्ड संख्या 6 व 38 के सदस्यों के चुनाव के लिए 05 सितंबर, 2024 को मतदान होगा। कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान लागू हो गए हैं।

यह रहेगा उप चुनाव कार्यक्रम
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) उत्तमसिंह शेखावत ने बताया कि नगरनिकायों में उप चुनाव हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार सदस्य पद के लिए मंगलवार, 20 अगस्त, 2024 को लोकसूचना जारी की जाएगी। शनिवार, 24 अगस्त, 2024 को सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया का समय प्रातः 10.30 से दोपहर 3 बजे तक का रहेगा। मंगलवार, 27 अगस्त, 2024 को सवेरे 10.30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। गुरुवार, 29 अगस्त, 2024 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। शुक्रवार, 30 अगस्त, 2024 को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। गुरुवार, 05 सितंबर, 2024 को सवेरे 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। शुक्रवार, 06 सितंबर, 2024 को सवेरे 9 बजे से मतगणना की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet