[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेड़-पौधों और प्रकृति का हमारे पास कोई विकल्प नहीं : टुहानिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पेड़-पौधों और प्रकृति का हमारे पास कोई विकल्प नहीं : टुहानिया

प्रो. महावीर सिंह यादव पब्लिक वेलफेयर समिति एवं विधि सत्संग संस्था की ओर से सूचना केंद्र एवं कलक्ट्रेट परिसर में हुआ पौधरोपण

चूरू : प्रो. महावीर सिंह यादव पब्लिक वेलफेयर समिति एवं विधि सत्संग संस्था की ओर से मंगलवार को सूचना केंद्र एवं कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान पौधे लगाने के साथ-साथ समिति की ओर से ट्री-गार्ड भी लगाए गए।

इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उपनिदेशक नरेश टुहानिया ने कहा कि पौधे लगाना अत्यंत ही पुण्य का काम है क्योंकि पेड़-पौधों और प्रकृति का कोई भी विकल्प मनुष्य के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति प्रकृति से दूर होते जा रहा है और इसका खामियाजा भी विभिन्न रूपों में भुगतना पड़ रहा है। इसलिए अब हमारे पास प्रकृति को समृद्ध करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है और इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे।

एडीपीआर कुमार अजय ने कहा कि प्रो. महावीर सिंह यादव पब्लिक वेलफेयर समिति और विधि सत्संग संस्था की ओर से शहर भर में किया जा रहा पौधरोपण वाकई एक बड़ा काम है और आने वाले समय में इन पौधों का लाभ हम सभी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मशीनीकरण के इस समय में इन पेड़-पौधों को काम ले सकते हैं लेकिन मशीनों से पेड़-पौधे नहीं बना सकते हैं। हमें प्रकृति का सान्निध्य चाहिए तो अधिक से अधिक पौधे लगाने ही पड़ेंगे।

प्रो. महावीर सिंह यादव पब्लिक वेलफेयर समिति के संतोष चांगल ने बताया कि समिति की ओर से विधि सत्संग के सहयोग से नर्सिंग सेंटर, अग्रसेन नगर, सिविल लाइंस, कलक्ट्रेट सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया है और लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड अथवा फेंसिंग की व्यवस्था की गई है।

इस दौरान वरिष्ठ विधि अधिकारी महेंद्र सैनी, एपीआरओ मनीष कुमार, सहायक प्रोग्रामर अभिषेक सरोवा, पत्रकार विजय चौहान, पत्रकार राहुल शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र गोयल, वरिष्ठ सहायक मंगेज सिंह, सूचना सहायक धर्मपाल सिंह, संजय गोयल, बजरंग मीणा, नोरगलाल, विजय रक्षक आदि ने श्रमदान किया और पौधे लगाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62