[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फायरिंग व रंगदारी मांगने के आरोपी का निकाला जुलूस, बदमाश ने माफी मांगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फायरिंग व रंगदारी मांगने के आरोपी का निकाला जुलूस, बदमाश ने माफी मांगी

कोर्ट में पेशी पर ले जाने से पहले बदमाश को मौका तस्दीक के लिए ले जाया गया

गुढ़ागौड़जी : कस्बे में तीन महीने पहले व्यापारी पर फायरिंग व 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी का शुक्रवार को बाजार में जुलूस निकाला गया। इस दौरान बाजार में भीड़ एकत्र हो गई। बाय निवासी बदमाश कपिल उर्फ देव ने कान पकड़कर सबसे माफी मांगी और कहा कि वह फिर ऐसा अपराध नहीं करेगा, उसे माफ कर दो। उसने सभी से अपील भी की कि कोई भी इस तरह की वारदात नहीं करे। पुलिस ने बदमाश को काफी दूर तक बाजार में घुमाया। एसएचओ राममनोहर ने बताया कि गत सात मई को भौड़की चौराहे पर किराना व्यापारी जितेंद्र पर फायरिंग करने और उससे 50 लाख रुपए फिरौती मांगने के मामले में पुलिस नौ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी कपिल फरार चल रहा था। उसे सीकर से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेशी पर ले जाने के पहले बदमाश को घटनास्थल पर मौका तस्दीक के लिए ले जाया गया। इस कामयाबी पर व्यापार मंडल ने पुलिस टीम का सम्मान किया।

नौ आरोपियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

फायरिंग और 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें सीकर के बलारां थानांतर्गत पालड़ी निवासी विशाल, लक्ष्मीचंद उर्फ आजाद, योगेश कुमावत, कुड़ली निवासी प्रकाश उर्फ अंकित, न्यू जनता कॉलोनी पिपराली रोड निवासी सौरभ, खाटूश्यामजी थानांतर्गत गोवटी निवासी संजय उर्फ संजू, भरतपुर के बनखंडी हलेना निवासी मोहित, पाली हलेना निवासी रवि, नसवारा हलेना निवासी देवेंद्र उर्फ सोनू गिरफ्तार हो चुके हैं। घटना में ली गई कैंपर गाड़ी व बाइक को भी जब्त कर लिया गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad