[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुड़ा में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया : विश्व आदिवासी दिवस गौरव का दिन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुड़ा में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया : विश्व आदिवासी दिवस गौरव का दिन

गुड़ा में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया : विश्व आदिवासी दिवस गौरव का दिन

गुड़ा : गुड़ा में शहीद गंगा मीणा शहिद स्थल पर शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमराज मीणा, ब्रह्मदत मीणा गुड़ा ने दिप प्रज्वलित कर पूजा- अर्चना की तथा शहीद खांगा मीणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोग व अन्य समाज के लोग शामिल हुए। मुख्य वक्ता हेमराज मीणा व ब्रह्मदत मीणा ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि ऐसे अवसर एक दूसरे के साथ जुडने व जानने समझने के लिए होता है। एक दूसरे से जुड़ेंगे तो समाज के बारे में जानकारी मिलेगी, समस्या या सुझाव मिलेंगे जिससे समाज की बेहतरी के लिए रास्ते निकलेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी समस्या या बात रखने में संकोच न हो। अपनी बोली भाषा में भी बिना झिझक के समस्या या सुझाव के बारे में बता सकते हैं। समाज के विकास के लिए नवाचार पहल होनी चाहिए जिससे प्रशासन के सहयोग से आगे बढ़ाया जा सके। विश्व आदिवासी दिवस सभी मूल निवासियों के लिए गौरव का दिन है। आदिवासियों को प्रकृति के सान्निध्य में जीवन यापन करने का सौभाग्य मिला है। हमें सांवैधानिक अधिकार भी दिए गए हैं। इन अधिकारों के तहत हमें अपने समाज को आगे ले जाना है।

इस दौरान कार्यक्रम में ब्रह्मदत मीणा हेमराज मीणा, शक्ति सिंह, राकेश मीणा, मातादीन नायक, विकास जांगिड़, दलीप कुमावत, रोशन बड़कोदीया, रवि मीणा, राजेन्द्र मीणा, जेकी जैफ, राजवीर मीणा, मनीष मीणा, मनदीप मीणा, लोकेश मीणा, राजपाल मीणा, नरेश नायक, झण्डू सिलोलीया, पंकज मीणा, हरिओम राव, लीलाधर, महिपाल गुर्जर, हेमराज गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad