[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कृषि आदान विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कृषि आदान विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण

कृषि आदान विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : कृषि विभाग व आत्मा कार्यालय द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र आबूसर में 40 कृषि आदान विक्रेताओं के लिए डिप्लोमा कोर्स 2021-22 के प्रथम बैच का समापन समारोह आयोजित किया गया। यह डिप्लोमा कोर्स जिले में खाद, बीज, उर्वरक आदि आदानों का विक्रय करने वाले उन कृषि आदान विक्रेताओं के लिए है, जिनके पास सरकार द्वारा निर्धारित योग्यता नहीं है। इस संबंध में जानकारी देने के लिए यह पाठ्क्रम प्रारंभ किया गया था। यह कोर्स 48 सप्ताह तक चलाया गया। प्रशिक्षण पूर्ण हो जाने पर आदान विक्रेताओं को डिप्लोमा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रशिक्षण के समापन समारोह के समय मुख्य अतिथि कृषि (विस्तार) सीकर खण्ड के अतिरिक्त निदेशक डॉ. हुशियार सिंह, संयुक्त निदेशक प्रकाशचन्द्र बुनकर, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. दयानन्द, उप निदेशक डॉ. विजयपाल कस्वां, चीफ फेसिलिटेटर डॉ. सहदेव सिंह, सहायक निदेशक सविता,उप परियोजना निदेशक आत्मा संध्या कुमारी ढाका,कृषि अधिकारी सुनिल कुमार व अरविन्द सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22