पर्यावरण अमृत महोत्सव एवं हरयालो राजस्थान (एक पेड़ मां के नाम) कार्यक्रम आयोजित
पर्यावरण अमृत महोत्सव एवं हरयालो राजस्थान (एक पेड़ मां के नाम) कार्यक्रम आयोजित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : हरियाली तीज पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बुहाना में राजस्थान सरकार के पर्यावरण अमृत महोत्सव एवं हरयालो राजस्थान कार्यक्रम मे राम किशन यादव, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम के अंर्तगत समस्त कार्मिकों ने पौधरोपण किया।
भामाशाह मुनेश कुमार सैनी, जेईएन समसा, ने 51 पौधे सीबीईओ कार्यालय को भेंट किए। दीन मोहम्मद, सेवानिवृत शिक्षक ने कार्यालय परिसर में बरगद का पौधा लगाया। पौधरोपण अभियान में अरविन्द मान,राजेश सोमरा, आरपी, विजय यादव, आरपी, सुलोचना, बबिता कंवर, सत्यवती, सुनील जांगिड़, सत्यपाल भालोठिया, हनुमान यादव, गिरिराज शर्मा, शाहरुख खान, सुशील, कमलेश, प्रदीप शर्मा, मित्रपाल प्रधानाचार्य, अक्षय कुमार, अरविंद दहिया, विरेंद्र सिंह, ने पौधरोपण किया। कार्यालय कार्मिकों द्वारा मुनेश कुमार सैनी जेईएन का सम्मान किया गया। राम किशन यादव सीबीईओ ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसकी सेवा करना मां की सेवा के समान है। इस अभियान से हमारा प्रदेश हरा भरा एवं खुशहाल बनेगा । जेईएन मुनेश सैनी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द मान ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1971346


