[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में सफाई कर्मियों की हड़ताल:संविदाकर्मी बोले-तीन महीने से नहीं मिला वेतन, स्थाई सफाई कर्मचारी काम पर लौटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में सफाई कर्मियों की हड़ताल:संविदाकर्मी बोले-तीन महीने से नहीं मिला वेतन, स्थाई सफाई कर्मचारी काम पर लौटे

उदयपुरवाटी में सफाई कर्मियों की हड़ताल:संविदाकर्मी बोले-तीन महीने से नहीं मिला वेतन, स्थाई सफाई कर्मचारी काम पर लौटे

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी नगर पालिका में संविदा पर लगे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इस बार वेतन नहीं मिलने से परेशान होकर कार्मिकों ने हड़ताल जारी रखी है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में पांच दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई, लेकिन उदयपुरवाटी नगर पालिका में संविदा पर लगे सफाई कार्मिक अभी तक काम पर नहीं आए हैं। वे अब अपने वेतन की मांग कर रहे हैं। पहले सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देने की मांग पर सभी स्थाई और अस्थाई सफाई कर्मचारी हड़ताल पर थे। जयपुर में सोमवार की रात समझौता होने के बाद पालिका के स्थाई सफाई कर्मचारी तो काम पर लौट आए, लेकिन अस्थाई कार्मिक अभी तक भी काम पर नहीं आए हैं। उनका कहना है कि संविदा पर लगे सफाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। नगर पालिका में बजट के अभाव में सफाई ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया, जिससे उनका भी वेतन अटक गया। दो माह से संविदा पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक एक रुपया भी उनको नहीं मिला है। सफाई निरीक्षक अमित चावरिया का कहना है कि बिल प्रोसेस में चल रहे हैं जल्दी ही भुगतान हो जाएगा।

क्या कहते हैं संबंधित

उदयपुरवाटी नगर पालिका ईओ वर्षा चौधरी ने कहा कि बजट के अभाव में भुगतान नहीं हुआ था। तीन महीने का बिल बकाया था, लेकिन हमने 27 जुलाई को दो माह का बिल स्वीकृत कर भेज दिया है। फिलहाल पालिका के स्थाई कर्मचारियों से काम चला रहे हैं। एक-दो दिन में भुगतान होते ही व्यवस्था सही हो जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin