[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण:शहर के लोगों ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण:शहर के लोगों ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उदयपुरवाटी में हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण:शहर के लोगों ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर में झुंझुनूं रोड़ पर जमात स्थित दादू पार्क में रविवार सुबह हरियाली अमावस्या पर शहर के लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया गया है। अभियान में शामिल लोगों ने पेड़ पौधों की परवरिश करने का संकल्प भी लिया है।

जानकारी के अनुसार दादूपंथी स्वामी समाज की तपोस्थली के नजदीक दादू पार्क में स्वामी समाज की सामाजिक संस्था पंचायत पांचों अखाड़ों के पंच भंडारी के मंत्री और थामायत शंकरदास स्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व आमजन ने चंदन, अशोक, नीम, मोरछड़ी, नीलगिरी, कदंब सहित विभिन्न प्रजातियों के दर्जन भर पौधे लगाए। इस अवसर पर थामायत शंकरदास स्वामी ने कहा कि हरियाळी अमावस्या का दिवस पर्यावरण से जुड़ा हुआ होने से इस दिन पौधे लगाना शुभ माना गया है। अमावस्या के दिन इस पुनीत कार्य से कई गुणा अधिक पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार हरियाळी अमावस्या के दिन पौधे लगाने अलग महत्व है। कार्यक्रम में चेयरमैन रामनिवास सैनी, पार्षद शिवदयाल स्वामी, विकास मीणा, अर्जुन लाल सैनी, अरविंद स्वामी, छोटू राम सैनी भाटावाला, पंकज स्वामी, राजेश स्वामी, शंकर दास स्वामी नेताजी, पवन दंडीदार, राम सिंह सैनी भूरिकुड़ी, चौथूराम चांवरिया, वीरपाल सिंह शेखावत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77