[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हादसे में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को दी सहायता:जिले के पुलिसकर्मियों की एक दिन की वेतन कटौती की, तीन लाख 21 हजार का चेक एसपी ने सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

हादसे में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को दी सहायता:जिले के पुलिसकर्मियों की एक दिन की वेतन कटौती की, तीन लाख 21 हजार का चेक एसपी ने सौंपा

हादसे में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को दी सहायता:जिले के पुलिसकर्मियों की एक दिन की वेतन कटौती की, तीन लाख 21 हजार का चेक एसपी ने सौंपा

नीमकाथाना : 23 अप्रैल को पाटन की रामपुरा घाटी में पुलिस की गाड़ी पर रोड़ी से भरा ओवरलोड ट्रेलर पलटने से 3 पुलिसकर्मियों के निधन के मामले में आज नीमकाथाना के पुलिसकर्मियों द्वारा एक दिन की वेतन कटौती की गई। करीब जिले भर से 3 लाख 65 हजार 400 रुपए इकट्ठा हुए।

वेतन कटौती से मिली राशि का चेक आज नीमकाथाना एसपी प्रवीण नायक नुनावत द्वारा शहीद पुलिस कर्मियों की वीरांगनाओं को भेंट किया गया। तीनों वीरांगनाओं को 1 लाख 21 हजार 800 के तीन अलग-अलग चेक भेंट किए गए। पुलिस अधीक्षक के प्रवीण नायक नुनावत ने बताया कि सड़क हादसे में हुए शहीद की

वीरांगना कमला देवी पत्नी स्व हेड कांस्टेबल शीशराम, ममता देवी पत्नी स्व कांस्टेबल महिपाल और कमला देवी स्व कांस्टेबल (चालक) भंवर लाल को आज नीमकाथाना जिले के समस्त पुलिसकर्मियों की 1 दिन की वेतन कटौती की गई प्रत्येक वीरांगना को 121800 का चेक भेंट किया गया। एसपी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77