पुलिस ने 25 लाख के मोबाइल ढूंढे:परिवादियों को 121 लौटाए, सबसे ज्यादा कोतवाली थाने ने ट्रेस किए फोन
पुलिस ने 25 लाख के मोबाइल ढूंढे:परिवादियों को 121 लौटाए, सबसे ज्यादा कोतवाली थाने ने ट्रेस किए फोन
झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस ने गुरुवार को चोरी हुए 121 मोबाइल बरामद कर परिवादियों को लौटाए हैं। मोबाइलों की कीमत करीब 25 लाख रुपए है।
एसपी राजर्षि ने बताया- जिले की साइबर सेल टीम के साथ मिलकर गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए एंटी वायरस ऑपरेशन चलाया गया। इन मोबाइल में जैसे ही नई सिम डाली गई लोकेशन प्राप्त हुई। उसके आधार पर पुलिस ने मोबाइल को ढूंढ निकाला।
इन मोबाइलों को परिवादियों को लौटा दिया है। गुम हुए मोबाइल की CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। ये सभी शिकायतें पिछले तीन महीनों में प्राप्त हुई थी। एसपी ने कहा कि जब भी मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाए तो CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक करवाएं।
सबसे ज्यादा कोतवाली ने ट्रेस किए
एसपी ने बताया कि सबसे ज्यादा कोतवाली थाने में मोबाइल की 31 शिकायतें आई थी। जिसमें से 28 मोबाइल परिवादियों को लौटाए। वहीं, दूसरे नंबर पर बगड़ थाने में 13 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिसमें से 12 मोबाइल परिवादियों को दिए। इसके बाद मंडावा में 27 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 11 मोबाइल परिवादियों को दिए गए हैं।
सबसे कम ट्रेस करने वाले थाने
मुकुन्दगढ़ थाने में 30 शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें पुलिस 5 ही मोबाइल ढूंढ पाई। इसके बाद पिलानी थाने में 22 शिकायत प्राप्त हुई थीं। जिसमें से 5 ही मोबाइल ट्रेस हुए।
| थाना | ट्रेस हुए मोबाइल |
| कोतवाली | 28 |
| सदर | 2 |
| बगड़ | 12 |
| धनुरी | 3 |
| मलसीसर | 6 |
| बिसाऊ | 0 |
| मंडावा | 11 |
| चिड़ावा | 9 |
| मंड्रेला | 1 |
| पिलानी | 5 |
| सूरजगढ़ | 5 |
| सुल्ताना | 1 |
| बुहाना | 7 |
| सिंघाना | 0 |
| पचेरी कला | 5 |
| नवलगढ़ | 23 |
| मुकुंदगढ़ | 5 |
| गुढ़ा | 2 |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2037263


