[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीआईएस में मनाया गया कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जीआईएस में मनाया गया कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती समारोह

जीआईएस में मनाया गया कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : किशोर कुमार 

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी उपखंड स्थित गुढ़ा इंटरनेशनल स्कूल में कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगाँठ देशभक्ति प्रस्तुतियों के बीच मनाई गई।विद्यालय की प्रार्थना सभा मे हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता गुढ़ा एजुकेशन हब के चैयरमेन सम्पत बेनीवाल ने की।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शहीदों की शहादत पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी जिनमें नाटक,कविता,गीत व देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर शहीदों की शहादत को सलाम किया।इस अवसर पर प्राचार्य रोहिताश्व डूडी ने कहा कि 1999 में ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत वैसे तो देश के कोने कोने से जवानों ने दुश्मनों को धूल चटाई थी पर इस युद्ध में सर्वाधिक शहीद झुंझुनूं जिले से हुए थे जिससे जिले का नाम पूरे देश में गर्व के साथ लिया गया कि राजस्थान का एक जिला झुंझुनूं है जिसकी मिट्टी से वीर वीरांगनाओं की शौर्य गाथाएं निकलती है। उन्होंने भारतीय वायुसेना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय वे भारतीय वायुसेना में मैसूर में सेवारत थे।इस दौरान भारत की तीनों सेनाओं के शौर्य अप्रतिम रहा जिसकी बदौलत हम कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहराने में सफल हुए। करचैयरमेन सम्पत बेनीवाल ने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती समारोह देशभर में मनाया जा रहा है।यह युद्ध भारतीयों को संदेश देता है कि चाहे हमारी देह टुकड़ों में बंट जाए पर हमारा देश विखण्डित नहीं होना चाहिए। हब के सचिव डॉक्टर ललित अग्रवाल ने बच्चों को मातृभूमि की सेवा के लिए तत्पर रहने को प्रेरित किया।इस अवसर पर कॉर्डिनेटर संघमित्रा महाराणा के निर्देशन में शहीदों की शहादत की याद में वृक्षारोपण किया गया व विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि हमारा हर कार्य देश के सम्मान को बुलन्दी पर ले जाने वाला होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin