[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सैनिकों और समाजसेवियों ने मनाया कारगिल विजय दिवस:शहीद विजयपाल सिंह ढाका की प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि, शहीद के पिता का भी किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व सैनिकों और समाजसेवियों ने मनाया कारगिल विजय दिवस:शहीद विजयपाल सिंह ढाका की प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि, शहीद के पिता का भी किया सम्मान

पूर्व सैनिकों और समाजसेवियों ने मनाया कारगिल विजय दिवस:शहीद विजयपाल सिंह ढाका की प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि, शहीद के पिता का भी किया सम्मान

झुंझुनूं : अलायंस क्लब, संजीवनी, पूर्व सैनिक कल्याण समिति और प्रेरणा संस्था ने शुक्रवार को शहीद विजयपालसिंह ढाका स्मारक पर कारगिल विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर शहीद विजयपालसिंह ढाका की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के दौरान शहीद के पिता नोरंगराम और शहीद के भाई रणजीत सिंह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दयाशंकर जांगिड़, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, रामलाल सांखणिया, और लेफ्टिनेट मनोज कुमार यादव ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और शहीदों की बहादुरी को याद किया।

इस मौके पर मोहनलाल चूड़ीवाल, पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, सरपंच तारा पूनिया, गंगाधरसिंह सुण्डा, मुरलीमनोहर चोबदार, शीशराम डूडी, जगदीशप्रसाद जांगिड़, जनार्दन घोड़ेला, ओमप्रकाश सैन, सुरेन्द्र ख्यालिया, एडवोकेट अश्विनी कुमार महर्षि, सुहित पाडिया, मनोज रूनला, लियाकत बारूदगर, बजरंगलाल बुरडक, कप्तान बीरबल सांखणिया, रामकुमार सिंह राठौड़, राममोहन सेकसरिया, डॉ. जगदीश प्रसाद कडवासरा, फूलचंद सैनी, ओमप्रकाश आर्य, और कमलेश सैनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin