[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पूर्व सैनिक और 73 वीरांगना सम्मानित:कारगिल विजय दिवस मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पूर्व सैनिक और 73 वीरांगना सम्मानित:कारगिल विजय दिवस मनाया

भाजपा नेता बोले- सैनिकों का सम्मान हमारी प्राथमिकता

झुंझुनूं : झुंझुनूं में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। शहीद स्मारक पार्क में 73 शहीद वीरांगनाओं, 54 शहीद परिवारों, युद्ध में घायल हुए 36 सैनिकों सहित भारतीय सेना में सेवा दे चुके 1300 सैनिकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों व स्काउट गाइड का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ले. जनरल सत्यपाल कटेवा थे।

उन्होंने कहा- हमारा सौभाग्य है कि हम भारत भूमि पर पैदा हुए और उससे भी ज्यादा सौभाग्य है कि सैनिक के रूप में मां भारती की रक्षा करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता बबलू चौधरी ने कहा कि मुझे गर्व है कि आज हमें इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के शहीदों की वीरांगनाओं, माता-पिता व परिवारजनों को सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आपकी हर प्रकार की समस्या के समाधान करने के लिए 24 घंटे तैयार है। उन्होंने कहा कि मेरे दादा आजाद हिन्द फौज में और मेरे पिताजी भारतीय सेना में रहे हैं। मुझे सैनिक परिवार की समस्याओं के बारे में मालूम है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चार युद्ध लड़ने वाले 100 वर्षीय सूबेदार मेजर झाबरसिंह बल्लीवाल भड़ौन्दा कलां ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो सतीश गजराज, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनियां, पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर जयराम खीचड़, पूर्व सैनिक संघ महासचिव कप्तान अमरचन्द खेदड़, पूर्व सैनिक सेवा समिति जिलाध्यक्ष कप्तान महेन्द्र सिंह झाझडिय़ा थे।

इस मौके पर सुलताना चेयरमैन घीसाराम चावरिया, देरवाला सरपंच राकेश मोठसरा, आबूसर सरपंच रोहिताश कुमार, उदावास सरपंच सुमन देवी, भड़ौन्दा कलां सरपंच सुरेन्द्र झाझडिय़ा, चनाना सरपंच चरणसिंह, बिशनपुरा सरपंच निर्मला देवी, किठाना सरपंच हिरेन्द्र सिंह, भड़ौंदा सरपंच प्रतिक्षा झाझडिय़ा, बीबासर सरपंच हरपाल सिंह, पंसस दोरासर अर्जुन महला, पंसस दिनेश सैनी, पंसस भड़ौंदा सुशीला बुरडक़, पंसस खाजपुर सरोज डूडी, पंसस बाकरा नरोतम थोरी, पंसस रामसिंह काला, पंसस किठाना उम्मेद धनखड़, पंसस गोवला विजय कुमार, पंसस फतेहसरा शीशराम भींचर, पंसस किशोरपुरा राजेश डारा मौजूद रहे।

इनके अलावा पूर्व सरपंच पुरोहितों की ढाणी मूलचन्द, पूर्व सरपंच आबूसर लक्ष्मीचन्द, पूर्व सरपंच अजाड़ी कलां प्रताप सिंह महला, पूर्व सरपंच पातुसरी अजय कुमार, पूर्व सरपंच केहरपुरा प्रदीप झाझडिय़ा, नेता प्रतिपक्ष नगरपरिषद् बुधराम सैनी, पार्षद विजय सैनी, पार्षद संदीप चांवरिया, पार्षद चन्द्र प्रकाश शुक्ला, पार्षद प्रमोद जानू, पार्षद प्रमोद खण्डेलिया, पार्षद अर्जुन वर्मा, पार्षद सुधीर चाहर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश सहल, बहादुर मल स्वामी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि हरीश हिन्दुस्तानी ने किया, जिन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम की कविताएं सुनाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin