[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्रावास में रहने वाली 236 छात्राओं की जिंदगी दाव पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्रावास में रहने वाली 236 छात्राओं की जिंदगी दाव पर

मेहाड़ा का बालिका आवासीय विद्यालय का छात्रावास भवन दो साल में ही हुआ जर्जर

मेहाड़ा : मेहाड़ा के राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय में 236 छात्राएं जर्जर भवन में पढ़ने व रहने को मजबूर है। विद्यालय व छात्रावास का भवन महज दो साल में ही जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। छात्रावास की दीवारों में पूरा प्लास्टर उखड़ कर गिर रहा है। दीवारों में भी सीलन आई हुई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की भवन का निर्माण शुरू किया था जो 2023 में बनकर तैयार हुआ। पहला सत्र 2023 में शुरू किया गया। पहले सत्र के चले दो महीने भी नहीं हुए थे की विद्यालय की दीवारों पर किया गया प्लास्टर गिरने लगा। अक्टूबर 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले आनन फानन में विद्यालय का उद्घाटन कर शुरू भी कर दिया गया। लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने भवन की इमारत की तरफ ध्यान नहीं दिया। विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा के अभिभावक प्रभु ने बताया कि बेटी को विद्यालय व छात्रावास में प्रवेश दिलाया हुआ है। लेकिन छात्रावास की दीवारों व भवन जर्जर हालत में है। बालिकाओं के रहने के लिए जो छात्रावास बनवाया गया है इसका प्लास्टर रात के समय उनके ऊपर गिरता रहता है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण किए गए भवन की कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन इसकी ना तो जांच की जा रही है और ना ही इसे ठीक कराया जा रहा है। स्कूल भवन में गिर रहे प्लास्टर को तो प्रिंसिपल विद्या रोहिताश्व ने ठीक करवा दिया। लेकिन छात्रावास का भवन जर्जर होकर प्लास्टर चुका है।

छात्रों के खेल मैदान के पास खुला ट्रांसफार्मर व मैदान के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन

मेहाड़ा की राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय का भवन जर्जर हो ही चुका है। वहीं खेल मैदान के पास खुला ट्रांसफार्मर बरसात के मौसम में कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। दूसरी तरफ छात्रावास के पास से खेल मैदान के ऊपर से हाई वोल्टेज की लाइन गुजर रही है। प्रिंसिपल विद्या रोहिताश ने बताया कि बिजली लाइन हटाने के लिए प्रशासन व बिजली विभाग को बार-बार शिकायत की जा चुकी है।

इनका कहना है….

सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से विद्यालय भवन व छात्रावास का निर्माण किया गया था। भवन की दीवारों का प्लास्टर गिर रहा है। भवन की दीवारों की फिर से मरम्मत करा दी गई। लेकिन छात्रावास के भवन की दीवारों का प्लास्टर गिर रहा है तथा सीलन भी आई हुई है। दूसरी तरफ बिजली का ट्रांसफार्मर भी बालिकाओं के खेल मैदान के पास खुला लगा हुआ है। मैदान के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन भी गुजर रही है। जिसकी प्रशासन सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा बिजली विभाग को बार- बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ~ विद्या रोहिताश्व, प्रिंसिपल राजकीय देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय मेहाड़ा

मेहाड़ा के देवनारायण आवासीय विद्यालय में प्लास्टर गिर रहे हैं। इसका निरीक्षण किया जाएगा। भवन की जांच करने के बाद संवेदक की ओर से जल्द ही मरम्मत करा दी जाएएगी। ~ गिरताराचंद सैनी, अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खेतड़ी

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22