कल्याण समिति द्वारा गोद ली बेटियों को चेक सौंपे
कल्याण समिति द्वारा गोद ली बेटियों को चेक सौंपे
सीकर : जिला री लाडली कल्याण समिति द्वारा गोद ली गई बालिकाओं को कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने कार्यालय में आमंत्रित किया। कलेक्टर ने गोद ली गई सभी बालिकाओं को चेक सौंपे। जिला री लाडली कल्याण समिति अध्यक्ष कमर उल जमान चौधरी ने समिति द्वारा गोद ली गई बेटियों में शामिल सरिता बिजारणिया, चंपा वर्मा, कोमल माथुर, साहिया बानो, आस्मीन बानो, तानिया शेखावत, निशा तिवाडी, भूमिका जोशी, राजू सैनी, प्रियंका वर्मा,कासवी, पायल कुमारी, साजिया बानो सहित 22 बालिकाओं को इस वर्ष के शैक्षणिक सत्र के लिए शिक्षण शुल्क, स्टेशनरी, बुक्स, ड्रेसेज, शूज इत्यादि के लिए एक मुश्त राशि के चेक दिए गए। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष राकेश कुमार लाटा, एपीआरओ राकेश कुमार ढाका एवं गोद ली गई बेटियों सहित उनके परिजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038664


