[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्वैलरी की दुकान का शटर काटकर चोरी का प्रयास, दुकान में रखे लाखों के गहने सुरक्षित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

ज्वैलरी की दुकान का शटर काटकर चोरी का प्रयास, दुकान में रखे लाखों के गहने सुरक्षित

ज्वैलरी की दुकान का शटर काटकर चोरी का प्रयास, दुकान में रखे लाखों के गहने सुरक्षित

नवलगढ़ : कस्बे के बाजार में पुरानी सब्जी मंडी में स्थित ज्वैलर्स की दुकान का चोरों ने शटर काटकर चोरी का प्रयास किया लेकिन चोर सफल नहीं हो पाए।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात चोरों ने पुरानी सब्जी मंडी में स्थित सोमनाथ ज्वैलर्स की दुकान का शटर ग्राइंडर से काट दिया। लेकिन उसी वक्त कुछ ऐसा हुआ कि चोरों को मौके से भागना पड़ा। दुकान के मालिक रमाकांत सोनी ने बताया कि सोमवार सुबह लोगों ने दुकान का शटर कटा होने की सूचना दी, जिस पर वह दुकान पर पहुंचा। लेकिन दुकान को खोलकर देखा तो दुकान में रखी हुई लाखों की ज्वैलरी सुरक्षित थी। दुकान के शटर का कुछ हिस्सा काटा हुआ था और शटर के काटे हुए हिस्से पर अखबार लगा हुआ था। इसके अलावा कुछ दूरी पर ग्राउंडर की टूटी हुई ब्लेड भी पड़ी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी का प्रयास विफल होने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। जानकारी में यह बात भी सामने आई कि पास में ही एक कपड़े की दुकान में भाइयों में विवाद हो गया था। विवाद के चलते रात 12 बजे के करीब पुलिस मौके पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस दुकान का भी चेनल काटने का प्रयास किया गया था।

चोरी का मुकदमा दर्ज कराया : दुकान के मालिक, वार्ड 25 बड़ी मस्जिद के निकट रहने वाले रमाकांत सोनी ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। दी गई रिपोर्ट के अनुसार पुरानी सब्जी मंडी में सोमनाथ ज्वैलर्स के नाम से जेवरात की दुकान कर रखी है। रविवार रात को दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। सोमवार सुबह छह बजे के करीब पड़ोसी राजू बारी का फोन आया कि तुम्हारी दुकान का शटर दो तरफ से कटा हुआ है, आकर तुरंत संभालो। प्रार्थी व उसका भाई बाइक लेकर दुकान पर गए, देखा तो दुकान का शटर ग्राइंडर से काटा हुआ था। ज्वैलर्स व्यापारियों ने वारदात का खुलासा करने व रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस मौके पर व्यापारी रमाकांत सोनी, नंदकिशोर सोनी, रितेश सराफ, सुरेश सोनी, रंजीत सोनी, दीपक सिकरिया, कपिल सोनी, मक्खन जांगिड़, मुकेश सैनी, मनोहर सैनी, राजन सोनी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin