[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज कर्मचारियों ने पूर्व मंत्री युनूस खान का पुतला फूंका:बोले- रोडवेज विरोधी बयान करें बंद , नहीं तो उनके घर डीडवाना में जाकर करेंगे विरोध-प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज कर्मचारियों ने पूर्व मंत्री युनूस खान का पुतला फूंका:बोले- रोडवेज विरोधी बयान करें बंद , नहीं तो उनके घर डीडवाना में जाकर करेंगे विरोध-प्रदर्शन

रोडवेज कर्मचारियों ने पूर्व मंत्री युनूस खान का पुतला फूंका:बोले- रोडवेज विरोधी बयान करें बंद , नहीं तो उनके घर डीडवाना में जाकर करेंगे विरोध-प्रदर्शन

जयपुर : राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन की ओर से सोमवार को रोडवेज मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने निर्दलीय विधायक व पूर्व परिवहन मंत्री युनूस खान के पुतले का दहन कर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे भारतीय मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री और प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया- सरकार की ओर से हाल ही में जारी बजट में रोडवेज के लिए 1300 नई बसें और 1650 नई भर्ती की घोषणा की गई थी। इसे लेकर विधानसभा के दौरान निर्दलीय विधायक युनुस खान ने इस पर विरोध जताया था। युनुस खान ने कहा था की लोक परिवहन को परमिट दिया जाना चाहिए। रोडवेज को संसाधन उपलब्ध नहीं करवाया जाए। रोडवेज राजस्थान में परिवहन सेवा देने में असमर्थ है।

राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन की ओर से यूनुस खान के बयान का विरोध कर पुतला फूंका गया
राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन की ओर से यूनुस खान के बयान का विरोध कर पुतला फूंका गया

इस तरीके की बयानबाजी से समस्त रोडवेज कर्मचारी अपने आप को आहत महसूस कर रहा है। विधायक का रोडवेज की ओर उदासीनता उनके मंत्री रहते हुए भी देखने को मिली थी।

जब यह पूर्व में परिवहन मंत्री थे, उस समय इन्हीं के कार्यकाल में बस अड्डा प्राधिकरण का निर्माण किया गया था इसके साथ ही लोक परिवहन बसों को सिंधी कैंप बस अड्डे से चलाने की घोषणा हुई थी। उस समय भी कर्मचारियों के विरोध के कारण लोक परिवहन बसों को सिंधी कैंप बस अड्डे से नहीं चलाया जा सका। रोडवेज कर्मचारियों के सातवें वेतन मान की घोषणा इनके कार्यकाल में की जानी थी। लेकिन इनकी ओर से विरोध किया गया और सातवें वेतनमान पर रोक लगा दी गई। इसके बाद जब चुनाव हुए। चुनाव में यूनुस खान को टोंक से टिकट दिया गया। इसे लेकर राजस्थान के समस्त रोडवेज कर्मचारियों ने उनके खिलाफ टोंक में जाकर प्रचार किया और इन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

आक्रोशित कर्मचारियों ने युनुस खान के घर डीडवाना में जाकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी
आक्रोशित कर्मचारियों ने युनुस खान के घर डीडवाना में जाकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी

उन्होंने कहा- एक बार फिर यूनुस खान की ओर से रोडवेज में हो रहे कार्य का विरोध किया जा रहा है। जिससे राजस्थान रोडवेज के कर्मचारीयों में रोष है। इसीलिए कर्मचारियों ने राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन और भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में रोडवेज मुख्यालय सी स्कीम पर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान आक्रोशित कर्मचारियों ने यूनुस खान का पुतला दहन भी किया। साथ ही कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आगे भी इस तरीके के बयान या रोडवेज विरोधी गतिविधियां होती है तो उनके घर डीडवाना में जाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66