लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से महिलाओं पर हमला,VIDEO:नाता विवाह मामले को लेकर था विवाद; 8 लोग अस्पताल में भर्ती
लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से महिलाओं पर हमला,VIDEO:नाता विवाह मामले को लेकर था विवाद; 8 लोग अस्पताल में भर्ती

रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) : चित्तौड़गढ़ में नाता विवाह मामले को लेकर दो परिवारों में लाठियां चल गईं। दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हो गए। मामला जिले की रावतभाटा तहसील के रेनखेड़ा गांव का है। घटना सोमवार सुबह 9 बजे हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया जिसमें कुछ लोग महिलाओं को लाठियों से पीटते दिखे।
सीआई रायसल सिंह ने बताया- रेनखेड़ा में दोनों परिवारों में नाता विवाह को लेकर विवाद चल रहा है। रेनखेड़ा निवासी ईश्वर गुर्जर ने बताया- सोमवार सुबह मैं, पिता सूरज गुर्जर और 3 भाई खेत पर काम करने गए थे। सुबह 9 बजे 8-10 लोग हमारे घर घुस आए और मां, पत्नी, भाभी, भतीजों पर लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

रावतभाटा उपजिला हॉस्पिटल में इलाज जारी
हमले में ईश्वर की पत्नी कन्या बाई, मां प्रेम बाई, छोटा भाई बंशीलाल, भाभी मधु बाई, मौसी लीला बाई और भतीजे राजेन्द्र, रवि और राकेश घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस से रावतभाटा उप जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। सभी का इलाज चल रहा है।
ईश्वर सिंह ने बताया- कई साल पहले नाता विवाह संबंध को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है।
सीआई रायसल सिंह ने बताया- घायलों का मेडिकल करवाया गया है। कुछ लोगो को डिटेन किया है। रिपोर्ट मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच करेंगे।