[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेजर जनरल ए.जे.बी. जैनी आयेंगे झुंझुनूं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेजर जनरल ए.जे.बी. जैनी आयेंगे झुंझुनूं

26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर “शहादत को सलाम” कार्यक्रम में करेंगे शिरकत ।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : डॉ. सलाऊदीन चोपदार फाउंडेशन के सदस्य कैप्टन टीपू सुल्तान, कैप्टन सुल्तान खान, सुबेदार मेजर अली हसन ने की गाजियाबाद निवास पर मुलाकात । 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) पर झुंझुनूं में होने वाले “शहादत को सलाम” कार्यक्रम में मेजर जनरल ए.जे.बी. जैनी अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. सलाऊदीन चोपदार फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एम.डी. चोपदार ने बताया कि 26 जुलाई को दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान, रोड़वेज बस स्टेण्ड के पास, झुंझुनूं में उक्त कार्यक्रम होगा ।

चोपदार ने बताया कि कार्यक्रम में शेखावाटी क्षेत्र (झुंझुनूं, चुरू, सीकर, नीमकाथाना) के कारगिल योद्धा एवं कारगिल वार में शहीद हुए उनकी वीरांगना/परिजनों तथा गेलेन्ट्ररी अवार्ड से सम्मान लिये हुये सैनिकों का भव्य सम्मान किया जायेगा। चोपदार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में शेखावाटी के चारों जिलों के पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन तथा देश भक्त लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

चोपदार ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। पूर्व सैनिक एवं फाउंडेशन के सदस्य दिन-रात कार्यक्रम को सफल करने में जुटे हुये है। चोपदार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा के सदस्य सांसद एवं मशहूर शायर प्रखर वक्ता इमरान प्रतापगढ़ी, लेफ्टिनेंट जनरल एस.पी.एस. कटेवा, मेजर जनरल ए.जे.बी. जैनी, ब्रिगेडियर अजीत सिंह (कारगिल के महानायक), कर्नल आर.के. शर्मा, कर्नल शोकत अली, पूर्व IAS असफाक खान अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे एवं इस अवसर पर देशभक्ति कविता पढ़ने वाले विवेक पारीक, रूकसाना खान भी अपने गीत प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77