[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंटरनेशनल वॉलीबॉल प्लेयर पर नाबालिग से रेप का मामला दर्ज:पीड़िता SP ऑफिस पहुंची, बोली- नकली माता-पिता से मिलवाया, सगाई के बाद की दरिंदगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंटरनेशनल वॉलीबॉल प्लेयर पर नाबालिग से रेप का मामला दर्ज:पीड़िता SP ऑफिस पहुंची, बोली- नकली माता-पिता से मिलवाया, सगाई के बाद की दरिंदगी

इंटरनेशनल वॉलीबॉल प्लेयर पर नाबालिग से रेप का मामला दर्ज:पीड़िता SP ऑफिस पहुंची, बोली- नकली माता-पिता से मिलवाया, सगाई के बाद की दरिंदगी

झुंझुनूं : इंटरनेशनल वॉलीबॉल प्लेयर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ एसपी के पास पहुंची। उनसे मिलकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया कि वॉलीबॉल प्लेयर ने उसे शादी का झूठा झांसा देकर रेप किया। उसने बताया कि 13 दिसंबर 2023 में वॉलीबॉल प्लेयर के साथ उसकी सगाई हुई थी। इसके बाद उसने कम से कम 5 बार रेप किया। पीड़िता ने बताया कि उस समय वह नाबालिग थी।

शादी के लिए आरोपी की ओर से झांसा दिया गया। इसके बाद पता चला कि वह शादीशुदा है, उसके 5 साल लड़का भी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्लेयर ने खुद की जॉब एयरफोर्स में होनी बताई थी, जबकि वह पोस्ट ऑफिस में कार्यरत है। सगाई के दौरान भी आरोपी नकली माता-पिता उसके घर लेकर आया था।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अपना पता भी गलत बताया। ऐसे में अब पीड़िता ने न्याय की मांग की है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया।

गौरतलब है कि पीड़िता ने 14 जुलाई 2023 को वॉलीबॉल प्लेयर के खिलाफ चिडावा थाने में रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था। आरोपी प्लेयर 2018 में भारत की वॉलीबॉल की अंडर 19 टीम में खेल चुका। पहली बार श्रीलंका में खेलने गया था। इसके बाद उसका चयन अंडर साल 2022 में अंडर 23 टीम में हुआ। वह इस दौरान भारत के अलावा रूस और दक्षिण अफ्रीका भी खेलने गया था। फिलहाल आरोपी पोस्ट ऑफिस में कार्यरत है। वहीं इस मामले में एसपी राजर्षि वर्मा ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22