[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टांई जीएसएस का व्यवस्थापक जाँच मे दोषी पाए जाने के बाद सोसायटी व मिनी बैंक के ताला लगाकर हुआ भूमिगत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टांई जीएसएस का व्यवस्थापक जाँच मे दोषी पाए जाने के बाद सोसायटी व मिनी बैंक के ताला लगाकर हुआ भूमिगत

टांई जीएसएस का व्यवस्थापक जाँच मे दोषी पाए जाने के बाद सोसायटी व मिनी बैंक के ताला लगाकर हुआ भूमिगत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

टांई : ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड टांई के व्यवस्थापक दलीप कुमार ने तथ्य छुपाकर नौकरी हासिल करने की शिकायत विकास कुमार द्वारा जिला कलेक्टर झुंझुनू की जन सुनवाई दिनांक 20 जून 2024 को करने के बाद सब रजिस्ट्रार झुंझुनू ने जाँच की जिसमे व्यवस्थापक दलीप कुमार दोषी पाया गया। जिसके समाचार दैनिक समाचार पत्रों मे प्रकाशित होने के बाद व्यवस्थापक ने टांई जीएसएस के अध्यक्ष को तीन दिनों की छुट्टी का प्रार्थना पत्र देकर सोसायटी व मिनी बैंक के ताला लगाकर चाबी अपने साथ लेकर भूमिगत हो गया है तथा गुरुवार को टांई की सोसायटी व मिनी बैंक के ताले नहीं खुले जिसकी वजह से ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा व ग्रामीण इधर उधर भटकते हुए नजर आए। इसबारे मे अध्यक्ष सहदेव सिंह ने बताया कि दलीप कुमार ने बुधवार को रात पौने ग्यारह बजे 3 दिनों की छुट्टी का प्रार्थना पत्र मैरे व्हाट्सप्प पर भेजा जो मैंने बिना किसी उचित कारण के छुट्टी लेने पर अस्वीकार कर दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin