[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माली सैनी समाज संस्था की सांस्कृतिक क्षेत्र में नई पहल:ऑनलाइन एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया, डॉ राजेश कुमारी मेघसागर व मोनिका सैनी प्रथम रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माली सैनी समाज संस्था की सांस्कृतिक क्षेत्र में नई पहल:ऑनलाइन एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया, डॉ राजेश कुमारी मेघसागर व मोनिका सैनी प्रथम रही

माली सैनी समाज संस्था की सांस्कृतिक क्षेत्र में नई पहल:ऑनलाइन एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया, डॉ राजेश कुमारी मेघसागर व मोनिका सैनी प्रथम रही

झुंझुनूं : माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं की ओर से जिलास्तरीय ऑनलाइन एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का परिणाम जारी हुआ। जिसमें डॉ राजेश कुमारी मेघसागर व मोनिका सैनी कालेरी ढाणी संयुक्त रूप से प्रथम रही। वहीं द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से महेश सैनी सूरजगढ़ व विशाखा सैनी सुलताना को मिला। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बबली सैनी रतनशहर, ईना सैनी आदर्श नगर व कैलाश सैनी उदयपुरवाटी ने प्राप्त किया। रामस्वरूप सतरावला पीपला वाली ढाणी, मक्खन लाल सैनी खेमू की ढाणी,कुमकुम सैनी बगड़ व रोहिताश्व सैनी बगड़ का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया।

माली सैनी समाज संस्था के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने बताया हैं कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से प्रतिभाओं को तराशने तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि संगीत कला भी व्यक्तित्व निर्माण की रचानात्मक कला है। प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह प्रतियोगियों में देखा गया। नरेश सैनी बगड़, लीलाधर विश्नोलिया, मोहनलाल सैनी, बहादुरमल सैनी का प्रतियोगिता के संपादन में विशेष सहयोग रहा।

निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य महेश सैनी, प्रधानाचार्य अनिता सैनी, सहायक लेखाधिकारी देवकरण सैनी शामिल रहे। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सम्पूर्ण एकल गायन प्रतियोगिता की मॉनिटरिंग प्रो हितेश सैनी ने की।

Related Articles