[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सवाई माधोपुर में मोहर्रम के अवसर पर ताजिए निकले:हजरत इमाम हुसैन को किया याद, पहलवानों ने दिखाए करतब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसवाईमाधोपुर

सवाई माधोपुर में मोहर्रम के अवसर पर ताजिए निकले:हजरत इमाम हुसैन को किया याद, पहलवानों ने दिखाए करतब

सवाई माधोपुर में मोहर्रम के अवसर पर ताजिए निकले:हजरत इमाम हुसैन को किया याद, पहलवानों ने दिखाए करतब

सवाई माधोपुर : सवाई माधोपुर में मोहर्रम के अवसर पर ताजिए निकाले जा रहे हैं। यहां जिला मोहर्रम कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत अली के बेटे हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम मनाया जा रहा है।

जिला मोहर्रम कमेटी के सदर डॉ. अंसार अहमद खान ने बताया कि इस अवसर पर जोहर की नमाज के बाद ताजिए का जुलूस निकाला गया। ताजिए शहर के इमाम बाड़े से शुरू होकर शहर पुलिस चौकी के पास स्थित इमाम चौक पहुंचा। इसके बाद शाम को दस्तारबंदी का कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला मोर्हरम कमेटी की ओर से पांचों अखाड़ों की दस्तारबंदी की गई। इसके बाद पांचों अखाड़ों के पहलवानों ने जिला मोहर्रम कमेटी के सदर डॉ. अंसार अहमद की दस्तारबंदी की।

इसके बाद ताजिए इमाम चौक से रवाना होकर शहर के सदर बजार होते हुए तिराहे पर पहुंचेंगे। जिसके बाद मातमी धुन के साथ मोहर्रम का जुलुस ईदगाह के पास करबला में पहुंचेगा। इसके बाद ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। इसके बाद फतिहा ख्वानी की जाएगी और अमन चैन की दुआ मांगी जाएगी। इस दौरान पांचों अखाड़ों के पहलवानों ने मार्ग में कई हैरतअंगैज करतब दिखा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मौके पर लोगों की बड़ी संख्या भीड़ मौजूद है और लोग पहलवानों के करतब देख रहे हैं।

अतिरिक्त जाब्ता रहा तैनात

कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के माकूल प्रबंध किए गए। इस दौरान यहां ASP विजय सिंह मीणा, CO सिटी हेमेन्द्र शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह व SDM अनिल चौधरी मोर्चा संभाले हुए दिखाई दिए। पुलिस और प्रशासन की ओर से एतिहात के तौर पर पुराने शहर में इस दौरान करीब 150 पुलिस, RAC, होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62