[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एटीएम में रुपए डालने वाले ने ही पासवर्ड ‌ लगाकर चुराए थे ‌


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एटीएम में रुपए डालने वाले ने ही पासवर्ड ‌ लगाकर चुराए थे ‌

एटीएम में रुपए डालने वाले ने ही पासवर्ड ‌ लगाकर चुराए थे ‌

जयपुर : रामगंज बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 15.19 लाख रुपए चुराने वाले दो आरोपियों को रामगंज थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 15.19 लाख रुपए बरामद किए है। एक आरोपी पूर्व में एटीएम में पैसे डालने का काम करता है, उसने हो अपने साथी से मिलकर पासवर्ड से एटीएम में बिना तोड़‌फोड़ के रुपए निकाल लिए। डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया कि आरोपी रोहिताश कुम्हार (25) निवासी विजवाड़ मालाखेड़ा और रोहिताश राजपूत (25) निवासी लक्ष्मणगढ़ को गिरफ्तार किया है।

एसीपी रामगंज हरिशंकर शर्मा ने बताया कि 10 जुलाई को रामगंज बाजार स्थित एटीएम से रुपए निकलने की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ प्रबंधक बद्रीनारायण मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनको यह सूचना ई-सर्विलांस सिस्टम पर मिली कि एटीएम के अन्दर किसी संदिग्ध ने छेड़छाड़ की है।

पुलिस टीम ने एटीएम मशीन सीआरए की जांच में 15 लाख, 20 हजार, 300 रुपए कम पाए गए। एटीएम के सीसीटीवी कैमरे के साथ पुलिस टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आए दोनों बदमाशों के कपड़े, जूते और हेलमेट के आधार पर पहचान कर रूट मैप तैयार किया, जिसमें दोनों आरोपी पकड़े गए।

इन्होंने खोला राज : थानाधिकारी रामगंज उदय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में एसआई विजय सिंह, हैड कांस्टेबल धर्मेन्द्र, कांस्टेबल डुंगरसी, दिनेश, साबिर, रामलाल, तेजाराम, मो. साजिद, रोशन कुमार, घनश्याम, विनोद, कुलदीप, मनोज कुमार ने एटीएम चोरी का राज खोला पुराने एटीएम को खोलने पर मैसेज नहीं आता है एडिशनल डीसीपी रानू शर्मा ने बताया कि पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी रोहिताश कुम्हार गत माह तक एटीएम बैंक में पैसे डालने का काम करता था। इसका पता चलते ही पुलिस ने अपना फोकस रोहिताश कुम्हार पर किया। उसके गांव से पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने अपने दूसरे साथी रोहिताश सिंह राजपूत का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। पूछताछ में रोहिताश कुम्हार ने बताया कि एटीएम एमसी को खोलकर पैसे निकाले गए। नए एटीएम को खोलने पर मैसेज बैंक के शाखा प्रबंधक के पास जाता है। पुराना एटीएम होने से मैसेज शाखा प्रबंधक के पास नहीं जाता। इसी के चलते पुराने एटीएम से रुपए निकाले गए। आरोपियों ने 1300 रुपए खर्च किए बाकी उनके पास रखे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22