[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार के लिए आवेदन 31 जुलाई तक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार के लिए आवेदन 31 जुलाई तक

राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार के लिए आवेदन 31 जुलाई तक

चूरू : दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण के लिए दिव्यांगजनों से संबंधित मुदों पर जनता का ध्यान केन्दि्रत करने और उन्हें समाज में मुख्यधारा में लाने के लिए हर साल 3 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर उत्कृष्ट दिव्यांगजनों, दिव्यांग सशक्तीकरण के लिए काम कर रहे व्यक्ति और संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चूरू के उप निदेशक नगेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कारों के लिए आवेदन, नामांकन केवल ऑनलाईन मोड के माध्यम से गृह मंत्रालय द्वारा डिजाईन किये गये संरक्षित केन्द्रीकृत पोर्टल (www.awards.gov.in) पर आमंत्रित किए गए हैं। राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए दिशानिर्देशों को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सरल और तर्कसंगत बनाया गया है और ये विभाग की वेबसाइट (¼www.depwd.gov.in) पर उपलब्ध है।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाले जिले के दिव्यांगजन, व्यक्ति और संस्थाएँ उक्त पुरस्कार हेतु पात्रतानुसार 31 जुलाई, 2024 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet