[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में अवैध खनन को लेकर गांव वालों में आक्रोश:पोलो ग्राउंड से एसडीएम ऑफिस तक निकाली विरोध रैली, एसडीएम को दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में अवैध खनन को लेकर गांव वालों में आक्रोश:पोलो ग्राउंड से एसडीएम ऑफिस तक निकाली विरोध रैली, एसडीएम को दिया ज्ञापन

खेतड़ी में अवैध खनन को लेकर गांव वालों में आक्रोश:पोलो ग्राउंड से एसडीएम ऑफिस तक निकाली विरोध रैली, एसडीएम को दिया ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने एडीजी पर अपने प्रभाव से क्षेत्र के लोगों को झुठे मुकदमों में फंसाने और पद का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है।

एसडीएम सविता शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि पुलिस विभाग में एडीजी का भाई की खेतड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कार्य किया जा रहा है। मांइस नियमों के अनुसार लीज में छह मीटर की बैंच होनी चाहिए, जो इनकी लीजों में नहीं है। नियमानुसार एक दिन में एक शिफ्ट काम करने की अनुमति है, लेकिन इनके द्वारा दिन-रात खनन कार्य करवाया जा रहा है।

ज्ञापन में बताया कि ढाणी मोल्याला के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के पास लीज लगाकर खनन किया जा रहा है। लीज में होने वाली ब्लास्टिंग के कारण बच्चे स्कूल आने से डरते हैं और ब्लास्टिंग के पत्थर स्कूल परिसर में गिरते हैं। मनोज घुमरिया की मांइस में कई बार हादसे हो चुके हैं, इसके बावजूद भी उनका भाई पुलिस विभाग में उच्च पद पर अधिकारी होने के कारण प्रशासन पर दबाव बनाकर कार्रवाई नहीं की जाती है।

वहीं गाडराटा पंचायत के प्रतिभानगर में सरकारी भूमि पर कब्जा कर मलबा डालकर पहाड़ बना रखा है। ढाणी शिशवाला में छह बीघा भूमि पर मलबा डालकर अतिक्रमण कर रखा है। एडीजी पद पर कार्यरत होने के कारण मनोज घुमरिया कि अवैध खनन व काले कारनामे के लिए पुलिस की सरंक्षण दिलवाता है। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता की ओर से आंदोलन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, रामसिंह गुर्जर, रोहिताश गुर्जर, संजय देव, दयाराम गुर्जर, सुभाष तातीजा, महिपाल सिंह निर्वाण, सुभाष कुमावत, डॉ सोमदत्त भगत, कैलाश स्वामी, निखिल शर्मा, सोनू अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, छगनलाल जांगिड़, छोटेलाल पहलवान, बबलू अवाना, अजीत सिंह, रामनिवास लादी, प्रमोद स्वामी, मनीराम, सत्यवीर चिरानी, प्रभू गुर्जर, सुरेंद्र काजला सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet