[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रिपल मर्डर के मामले में 5 गिरफ्तार:दो नाबालिग को निरूद्ध किया, सभी आरोपी एक ही परिवार के


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

ट्रिपल मर्डर के मामले में 5 गिरफ्तार:दो नाबालिग को निरूद्ध किया, सभी आरोपी एक ही परिवार के

ट्रिपल मर्डर के मामले में 5 गिरफ्तार:दो नाबालिग को निरूद्ध किया, सभी आरोपी एक ही परिवार के

सूरजगढ़ : करीब 9 दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के धींगडिया में हुए ट्रिपल मर्डर के मामलें में पुलिस ने 5 जनों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो नाबालिग को निरूद्ध किया है। पुलिस ने इस मामलें में प्रवीण, पुनीत पुत्र रामवतार, सांवरमल पुत्र नेतराम, सरोज पत्नी रामवतार, सिलोचना पत्नी पवन को गिरफ्तार किया है।

सभी आरोपी एक ही परिवार के है। गौरतलब है कि आरोपियों ने 9 जून को जमीनी विवाद को लेकर खेत में काम रहे अपने ही परिवार के लोगों पर कुल्हाड़ी, लाठियों और सरियों से हमला कर दिया था। जिसमें बाबूलाल (50), उसकी पत्नी सरिता व पुत्र सोनू की मौत हो गई थी। वहीं दो अन्य घायल हो गए थे। पहले बेटे, फिर पिता और मां की मौत हुई थी।

मारपीट के दौरान बाबूलाल और सोनू गंभीर घायल हो गए थे। दोनों को सूरजगढ़ के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सोनू को मृत घोषित कर दिया था। वहीं बाबूलाल की झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल तथा सरिता की इलाज के दौरान जयपुर में मौत हो गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet