[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार पर पलटा केमिकल से भरा टैंकर, 4 की मौत:पहले ट्रेलर से हुई टक्कर; 2 भाई, मां और पत्नी के शव गाड़ी में बुरी तरह चिपके


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजसमंदराजस्थानराज्य

कार पर पलटा केमिकल से भरा टैंकर, 4 की मौत:पहले ट्रेलर से हुई टक्कर; 2 भाई, मां और पत्नी के शव गाड़ी में बुरी तरह चिपके

कार पर पलटा केमिकल से भरा टैंकर, 4 की मौत:पहले ट्रेलर से हुई टक्कर; 2 भाई, मां और पत्नी के शव गाड़ी में बुरी तरह चिपके

राजसमंद : राजसमंद में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। पहले ट्रेलर और टैंकर की भिड़ंत हुई। इसके बाद केमिकल से भरा टैंकर क्रेटा कार पर पलट गया। कार सवार सभी लोग टैंकर के नीचे दब गए। हादसा चारभुजा थाना सर्किल में राजसमंद-गोमती फोरलेन (उदयपुर-ब्यावर हाईवे) पर मानसिंह का गुढा में हुआ। मरने वाले सभी केलवाड़ा (राजसमंद) के रहने वाले थे। लंबे समय से यह परिवार उदयपुर के हिरणमगरी के सेक्टर 4 में रह रहे थे।

मरने वालों में 2 भाई, मां और पत्नी शामिल
एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि हादसा आज (गुरुवार) सुबह करीब सवा 8 बजे ढलान नुमा रोड पर हुआ। टैंकर में केमिकल (बेंजीन) भरा था। यह केमिकल बहुत ही अधिक ज्वलनशील होता है। एसपी ने बताया कि गौमती से राजसमंद की ओर केमिकल से भरा टैंकर व ट्रेलर एक ही दिशा में आ रहे थे। इस दौरान मानसिंह का गुढा गांव में केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी साइड में सामने से आ रही कार पर जा गिरा। जिससे कार बुरी तरक से पिचक गई।

उदयपुर से ब्यावर जा रहे थे क्रेटा कार सवार
एसपी के अनुसार, क्रेटा कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोग सुबह उदयपुर से ब्यावर के लिए जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। कार में दीनबंधु (32) पुत्र जगदीश उपाध्याय, पुरुषोत्तम उर्फ पवन उपाध्याय (40), पुत्र जगदीश उपाध्याय, रेणुका उपाध्याय (34) पत्नी पुरुषोत्तम उपाध्याय, मनसुख देवी (68) पत्नी जगदीश उपाध्याय सवार थे। दीनबंधु और पुरुषोत्तम सगे भाई थे। रेणुका पुरुषोत्तम की पत्नी थीं। मनसुख देवी दीनबंधु और पुरुषोत्तम की मां थीं।

राजसमंद में उदयपुर-ब्यावर हाईवे पर हुए हादसे में 4 लोगों की मौत की सूचना पर कलेक्टर डॉ. भंवरलाल (सफेद शर्ट में) भी मौके पर पहुंचे।
राजसमंद में उदयपुर-ब्यावर हाईवे पर हुए हादसे में 4 लोगों की मौत की सूचना पर कलेक्टर डॉ. भंवरलाल (सफेद शर्ट में) भी मौके पर पहुंचे।

हाईवे पर जाम लगा
एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 4 बड़ी क्रेन, 4-5 एंबुलेंस को तत्काल प्रभाव से मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू में काफी मदद की। रेस्क्यू के दौरान काफी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद राजसमंद हॉस्पिटल पहुंचाया गया। क्रेन से टैंकर को सीधा करवाया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर जाम लग गया था। उन गाड़ियों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया गया है।

क्रेटा कार पर टैंकर पलटने के बाद लाशें बुरी तरह चिपक गई थीं। काफी मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका।
क्रेटा कार पर टैंकर पलटने के बाद लाशें बुरी तरह चिपक गई थीं। काफी मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका।

काफी देर तक बहता रहा केमिकल
हादसे की सूचना के बाद राजसमंद कलेक्टर डॉ. भंवरलाल सहित केलवा और चारभुजा पुलिस थाने से फोर्स मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद टैंकर से काफी देर तक केमिकल निकलता (बहता) रहा।

हादसे के बाद टैंकर से ज्वलनशील केमिकल गिरता रहा। गनीमत रही कि आग नहीं लगी।
हादसे के बाद टैंकर से ज्वलनशील केमिकल गिरता रहा। गनीमत रही कि आग नहीं लगी।

रिश्तेदार से मिलने जा रहा था पूरा परिवार
दीनबंधु, उनके भाई व परिवार के अन्य सदस्य गुरुवार सुबह ब्यावर में रिश्तेदार से मिलने कार से जा रहे थे। दीनबंधु के पिता जगदीश चंद्र उपाध्याय ग्राम सचिव रहे थे। उनकी 4 साल पहले मौत हो चुकी है। पुरुषोत्तम उपाध्याय बैंक से संबंधित फाइनेंस का काम करते थे। इनका 1 बेटा है अनंत जो 12वीं कक्षा में पढ़ता है। पुरुषोत्तम के भाई दीनबंधु पेशे से इंजीनियर थे। इनकी 2 बेटियां है। अब परिवार में दीनबंधु की पत्नी वर्षा उपाध्याय और इनकी 2 बेटियां तन्वी (9), डेढ़ साल की छोटी बेटी बेनू और पुरुषोत्तम उपाध्याय के बेटे समेत 4 लोग बचे है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet