[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नए जिलों को लेकर क्या बोले सीएम भजनलाल शर्मा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नए जिलों को लेकर क्या बोले सीएम भजनलाल शर्मा

गहलोत सरकार के जिलों की घोषणा को लेकर पत्रकारों के सवाल पर क्या बोले सीएम भजनलाल शर्मा।

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकारें आती हैं। बजट पेश करती हैं, लेकिन किसी सरकार का प्रदेश के लिए कोई विजन नहीं होता है। हमने बजट के साथ विजन पेश किया है। हमने इस बात की कोशिश की है कि सरकार का विजन जनता के बीच रखा जाए।

सीएम ने बुधवार को विधानसभा में पत्रकारों से कहा कि साल 2047 तक राजस्थान पूरी तरह से विकसित राज्य होगा। सीएम ने कहा कि पूर्व में बजट लेखानुदान में की गई घोषणा और संकल्प पत्र में किए वादों को हमने 53 फीसदी पूरा कर दिया है। इस बजट में युवा, महिला, कर्मचारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग सहित हर वर्ग व क्षेत्र का ध्यान रखा गया है। हमारी सरकार बिजली पानी के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश की 8 करोड़ जनता सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि जो बजट ( Rajasthan Budget 2024 ) पेश हुआ है, उसमें हमने युवाओं को रोजगार देने की बात की है। हमने पहले कहा था कि इस वर्ष 70 हजार नौकरी देंगे, लेकिन उसे बढ़ा कर इस बजट में एक लाख कर दी है। जयपुर-दिल्ली के बीच नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का प्रयास करेंगे। पर्यावरण के क्षेत्र में भी हमारी सरकार ने काम शुरू किया है। युवा नीति को लेकर भी हम काम कर रहे हैं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेम चंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे।
पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाने को लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया। प्रदेश को कर्ज में डुबोने का काम किया। हम इस कर्ज को कम करने का काम करेंगे।
एक जिला खोलने पर तीन हजार करोड़ खर्च होंगे
सीएम ने पूर्ववर्ती सरकार के जिलों की घोषणा को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि आप यह बताएं कि क्या करना चाहिए? एक जिला खोलने पर तीन हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। विषयों को ध्यान में रखते हुए निर्णय किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet